लाइव न्यूज़ :

सारंडा क्षेत्र के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, सीएम हेमंत सोरेन बोले- "जिन्होंने जंगल बसाया उन्हें नियमों में बांधकर परेशान न किया जाए"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 12:10 IST

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बात पर जोर दिया कि सदियों से वनवासी रहे अनुसूचित जनजातियों के जीवन को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए।

Open in App

Jharkhand: जिस लड़ाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्चतम न्यायालय में लड़ रहे हैं उसी के समर्थन में आज कोल्हान -सारंडा क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरे। सारंडा जंगल क्षेत्र में रह रहे लोगों पर किसी भी ढंग की आँच नहीं आने दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की मुख्य चिंता सारंडा क्षेत्र में रह रहे लोग हैं। विरासत में मिले विवादों को सुलझा रहे हैं। सीएम ने कहा, मेरी मुख्य चिंता है सारंडा क्षेत्र में रह रहे लोग। मेरी लड़ाई ही इसी की है कि आखिर जंगल को जिन्होंने लगाया, जिन्होंने उसे बचाया, उन्हें ये नियम - कानून परेशान नहीं करें। आखिर कब तक हम आदिवासियों को नियमों में बांधकर परेशान करते रहा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लड़ रहे हैं एवं लड़ते रहेंगे, लड़ते रहेंगे वहां के लोगों के अधिकारी की रक्षा के लिए, खनिज संसाधन को कुछ समय तक नजरअंदाज भी कर सकते हैं लेकिन लोगों के अधिकार से कोई समझौता नहीं होगा। हमारी सरकार उस क्षेत्र में रह रहे लोगों के अधिकार की रक्षा करने के शर्त के साथ कोर्ट जा रही है। कोर्ट का निर्णय मानेंगे तब जब हमारी इन मानवीय निर्णयों पर विचार किया जाएगा और दूसरी तरफ बता दूं कि यह लड़ाई वहां के लोगों के साथ - साथ मेरी भी है, हम हर संभव इसे जीतने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :हेमंत सोरेनजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतवीडी सतीसन कौन हैं? जो बनेंगे केरलम के अगले सीएम, कांग्रेस ने चुना केरल विधायक दल का नेता

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र