लाइव न्यूज़ :

Jharkhand news : परिवार की मर्जी के बिना शादी रचाकर पहुंचा प्रेमी जोड़ा , परिवार ने थाना में ही की जमकर पिटाई, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 19, 2021 16:09 IST

झारखण्ड के धनबाद जिले के सुदामडीह में एक प्रेमी जोड़े की परिवारवालों ने जमकर पिटाई कर दी । दरअसल दोनों युवक-युवती एक दूसेर से प्रेम करते थे और उनके परिवार वाले इस शादी को लेकर राजी नहीं थे और उन्होंने चुपके से शादी कर ली थी ।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार की सहमति के बिना धनबाद के प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी महिला थाना पहुंचकर सुरक्षा के लिए लगाई गुहारयुवती के परिजनों ने महिला थाना में ही युवती को मारा-पीटा

धनबाद : झारखण्ड के धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है , जहां परिवार की रजामंदी के खिलाफ शादी करना लड़की को भारी पड़ गया । परिवार की सहमति के बिना धनबाद जिले के सुदामडीह के रहने वाले एक प्रेमी जोड़ा शादी रचाने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने धनबाद महिला थाना पहुंचा लेकिन उसी समय लड़की के घर वाले भी थाना पहुंच गए और वही उसे मारने पीटने लगे।

दरअसल यह घटना सोमवार सुबह की है । धनबाद महिला थाना में एक जोड़ा अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा । परिवार की मर्जी के बिना शादी करने के कारण उन्होंने पुलिस से मदद मांगी । उसी समय युवती के परिजन वहां पहुंच गए और उसकी पिटाई करने लगे।

बिना परिवार को बताए प्रेमी जोड़े ने की शादी 

आपको बता दें कि धनबाद जिला के सुदामडीह में रहने वाले युवक युवती एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन परिवार वालों ने शादी की सहमति नहीं दी थी । इस कारण उन दोनों ने चुपके से बिना किसी को बताए शादी कर ली थी । शादी रचाने के बाद दोनों को डर था कि कहीं उनके परिवार वाले इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे इसीलिए सुरक्षा की गुहार लगाने दोनों महिला थाना पहुंचे थे लेकिन वहां पहुंचकर एक अलग ही हंगामा शुरू हो गया, जिसे देखकर सभी दंग रह गए । प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे महिला थाना के मुख्य गेट पर पकड़ लिया और खूब पिटाई की।

पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी 

हालांकि मौके पर मौजूद अन्य परिजनों ने युवती को छुड़ाने का प्रयास किया । थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को बचा लिया । महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने बताया कि प्रेमी जोड़ा सुदामडीह का रहने वाला है । प्रेमिका के परिजनों की ओर से प्रेमी के खिलाफ सुदामडीह थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था । शादी रचाकर प्रेमी जोड़ा महिला थाना पहुंचा जिसके बाद प्रेमिका के परिजन आक्रोशित हो गए और लड़की के साथ मारपीट की । उन्होंने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका को सुरक्षा प्रदान किया गया है । सुदामडीह थाना की पुलिस को सूचना दी गई है । पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :झारखंडधनबादवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद