लाइव न्यूज़ :

आगरा में जीप और मोटरसाइिकल की टक्कर, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:57 IST

Open in App

आगरा, 27 मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बाह क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की सुबह बटेश्वर खांद चौराहा टंकी के पास एक मैक्स वाहन और बाइक की टक्कर हो गयी जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान राय सिंह पुत्र श्याम सिंह के रूप में की गयी है और वह रूदोली का रहने वाला था ।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल विनोद का उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है ।

पुलिस मैक्स गाड़ी और चालक को पकड़कर थाने ले आई है। चालक से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को गांव पैती खेड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तालाब में तैरता मिला ।

उन्होंने बताया कि आगरा देहात के बाह शहर में एक नवविवाहिता ससुराल से आभूषण लेकर फरार हो गयी । पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार शाम की है । महिला की पहचान शालिनी (20) के रूप में की गयी है।

एक अन्य घटनाक्रम में प्रदेश के नोएडा के हरौला गांव में रहने वाली विवाहिता की कल हुई संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता