लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों का CRPF पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला, चार लोग घायल, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 8, 2020 16:17 IST

जम्मू-कश्मीरः सीआरपीएफ पीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि आतंकियों ने सीआरपीएफ शिविर से 150 फीट की दूरी पर ग्रेनेड फेंका है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।इस हमले में चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं।

श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने अपरान्ह करीब दो बजे सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान चार नागरिक घायल हो गए हैं। अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, सीआरपीएफ पीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि आतंकियों ने सीआरपीएफ शिविर से 150 फीट की दूरी पर ग्रेनेड फेंका है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में एक लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि विस्फोट नौशेरा सेक्टर के कलाल में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में गश्त के दौरान हुआ था। अधिकारियों ने बताया था कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र