लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में रियाज नायकू के साथी समेत तीन आतंकी ढेर, कल रात से जारी था ऑपरेशन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 7, 2020 11:52 IST

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सुगन इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों की ओर से ये ऑपरेशन मंगलवार देर शाम से शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहिजबुल मुजाहिदीन के खतरनाक माने जाने वाले आतंकी कमांडर रियाज नायकू का साथी मुठभेड़ में मारा गयाशोपियां के सुगन में कल देर शाम शुरू हुई थी मुठभेड़, इलाके में ऑपरेशन अभी जारी

जम्‍मू: सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के खतरनाक माने जाने वाले आतंकी कमांडर रियाज नायकू के साथी समेत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इन्‍होंने मंगलवार को एक भाजपा नेता पर हमला किया था और जवाबी कार्रवाई में नेता के पीएसओ ने भी गोलीबारी की थी। इस हमले में पीएसओ शहीद हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये मुठभेड़ शोपियां जिले के सुगन इलाके में हुई है।

शोपियां के सुगन में मुठभेड़  

रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया एजेंसी को खबर मिली थी कि शोपियां के सुगन इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। मारे गए आतंकी की पहचान शब्‍बीर अहमद के तौर पर की गई हे जबकि शहीद हुए जवान की पहचान अल्‍ताफ हुसैन के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के सुगन (शोपियां) में मंगलवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब तलाशी ले रहे जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी इस पर जवाबी फायरिंग की। 

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद करते हुए उन्हें सरेंडर करने के लिए भी कहा, लेकिन आतंकी फायरिंग करते रहे। देर रात तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। 

आतंकियों के भागने की कोशिश सुरक्षाबलों ने की नाकाम

सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने देर शाम को शोपियां के सुगन गांव में तलाशी अभियान चलाया था। गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जवानों की घेराबंदी से बचने के लिए आतंकियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। 

इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास के मकानों व आतंकी ठिकाना बने मकान में फंसे लोगों को फायरिंग के बीच ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। आतंकियों को सरेंडर कराने के लिए सेना ने स्थानीय लोगों से भी अपील कराई है

इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में सोमवार दोपहर बाद लश्कर ए ताइबा के आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ  की रोड ओपेनिंग पार्टी (आरओपी) के दो जवान शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र