लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आज से हटाया गया टूरिस्टों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या हैं मौजूदा हालात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 12:03 IST

इस मामले में जम्मू कश्मीर सरकार ने एक सुरक्षा एडवायजरी भी जारी की है। इसमें टूरिस्टों से निवेदन किया गया है कि कश्मीर घूमने आने के इच्छुक लोगों को सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी टूरिस्टों से राज्य में आने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्दे5 अगस्त को जब आर्टिकल-370 हटाया गया था, तभी टूरिस्टों को कश्मीर से जाने की पहली एडवाइजरी जारी की गई थीअब सरकार ने सैलानियों को 10 अक्तूबर से कश्मीर की यात्रा पर आने का बुलावा दिया गया है।

जम्मू कश्मीर आने के इच्छुक पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने टूरिस्टों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। 10 अक्टूबर से टूरिस्ट जम्मू कश्मीर में घूम सकेंगे। गौरतलब है कि पर्यटकों के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। यही नहीं जो पर्यटक उस वक्त जम्मू-कश्मीर में मौजूद थे, उन्हें भी तुरंत वहां से वापस जाने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने समीक्षा बैठक के बाद प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।

इस मामले में जम्मू कश्मीर सरकार ने एक सुरक्षा एडवायजरी भी जारी की है। इसमें टूरिस्टों से निवेदन किया गया है कि कश्मीर घूमने आने के इच्छुक लोगों को सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी टूरिस्टों से राज्य में आने की अपील की है।

मौजूदा समय में कश्मीर के अधिकांश थानों से प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। लेकिन इंटरनेट और मोबाइल पर प्रतिबंध अभी भी जारी है। ऐसे में टूरिस्टों के आने के सवाल पर तंज कसे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मोबाइल और इंटरनेट काम ही नहीं कर रहे हैं तो टूरिस्ट को कश्मीर आने के लिए एडवाइजरी जारी करने का क्या मतलब है?

जम्मू-कश्मीर  के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के गृह विभाग को एक निर्देश जारी किया है। इसमें पिछले 5 अगस्त को जारी उस एडवाइजरी को वापस लेने के लिए कहा गया है, जिसमें पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ देने की सलाह दी गई थी। इसकी जगह पर अब सरकार ने सैलानियों को 10 अक्तूबर से कश्मीर की यात्रा पर आने का बुलावा दिया गया है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को जब आर्टिकल-370 हटाया गया था, तभी टूरिस्टों को कश्मीर से जाने की पहली एडवाइजरी जारी की गई थी और उसी दिन से वहां पर इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी ठप पड़ी हुई हैं, जो आज भी चालू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में टूरिज्म कारोबार से जुड़े लोग सरकार के नए निर्देश का मजाक उड़ाने लगे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र