लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जी 20 बैठक के कारण क्षीर भवानी मेले पर मंडराया संकट, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की दरकार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 17, 2023 16:21 IST

कश्मीर में होने जा रही जी-20 की बैठक के कारण जो खतरा और उसके आफ्टर इफैक्टस होने की बात की जा रही है उससे कश्मीर में जो माहौल गर्माया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में होने जा रही जी-20 की बैठक के कारण खतरा मंडरा रहा है कश्मीर में 26 मई को प्रसिद्ध क्षीर भवानी मेले का आयोजन होने जा रहा है मेले में कश्मीरी पड़ितों की सुरक्षा का मुद्दा तेजी से उठाया जा रहा है

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर वादी के गंदरबल जिले के तुलमुला इलाके में स्थित मां राघेन्या के पावन जन्म दिवस के अवसर पर 28 मई को होने वाले दो दिवसीय क्षीर भवानी मेले में शामिल होने के लिए कश्मीरी पंडितों में इस बार उत्साह थोड़ा कम दिख रहा है।

कारण स्पष्ट है कि कश्मीर में होने जा रही जी-20 की बैठक के कारण जो खतरा और उसके आफ्टर इफैक्टस होने की बात की जा रही है उससे कश्मीर में जो माहौल गर्माया है। उसका नतीजा यह है कि कश्मीरी पंडित सुरक्षा की मांग करने लगे हैं।

हालांकि, क्षीर भवानी यात्रा नजदीक आने के साथ ही कश्मीरी पंडितों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं और तैयारियों को लेकर योजना बनाने के साथ ही रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। जबकि 26 मई को कश्मीरी पंडित अपने परिवारों के साथ रवाना हो जाएंगे।

कश्मीरी पंडित इस बार की यात्रा में सरकार से सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जी-20 की बैठकों के कारण कश्मीर में हालात ठीक नहीं है।

पंडितों का कहना है कि कश्मीर में अलगाववादियों की बढ़ती धमकियों के चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बावजूद इसके जम्मू के विभिन्न इलाकों में रहने वाले कश्मीरी पंडित परिवारों ने पूरी आस्था के साथ ज्येष्ठाष्टमी के पावन पर्व पर तुलमुला क्षीरभवानी में आयोजित किए जाने वाले मेले में शमूलियत का पूरा मन बना रखा है।

प्रत्येक वर्ष क्षीर भवानी यात्रा के लिए हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडित कश्मीर रवाना होते हैं। इस यात्रा के लिए प्रशासन की तरफ से कश्मीरी पंडितों की हर संभव सहायता की जाती है।

इस यात्रा के लिए कश्मीरी पंडित कई दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं। अशोक कौल, प्यारे लाल टाक, अंकुश टाक और अन्य कई कश्मीरी पंडितों ने बताया कि क्षीर भवानी की यात्रा कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत ज्यादा मान्यता रखती है।

जगटी टेनमेंट कमेटी ने रिलीफ कमीश्नर से मांग की है कि 26 मई को कश्मीर के लिए रवाना होने वाली यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं। कमेटी नेताओं का मानना है कि यात्रा पिछले वर्ष से भी अधिक होगी और एक लाख के करीब श्रद्धालुओं के माता के दर्शन करने की संभावना है।

उन्होंने रिलीफ कमीश्नर से अपील की है कि माँ क्षीरभवानी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कश्मीर जाने वाली बसों के लिए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए जाएं।

कमेटी नेताओं ने मांग की कि तुलमुला स्थित मां के दरबार में हाजिरी देने वाले श्रद्धालुओं के रहने के लिए किए जाने वाले बंदोबस्त भी पुख्ता हों।

इस यात्रा में कश्मीरी पंडित परिवार के साथ रवाना होते हैं और दूध और फूल का प्रसाद चढ़ाकर मन की मुराद को पूरा करते हैं। पूजा का आधा सामान अपने साथ लेकर जाते हैं तो कुछ क्षीर भवानी के दरबार में ही खरीदा जाता है।

उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा के लिए कश्मीरी पंडित 26 मई को जम्मू और अन्य स्थानों से रवाना होंगे। 28 मई को क्षीर भवानी के दरबार में पूजन करना है।

टॅग्स :जी20जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र