लाइव न्यूज़ :

विश्व प्रसिद्ध 'जयपुर फुट' सीरिया में 500 विकलांगों की बढ़ाएंगे जीवन रफ्तार 

By अनुभा जैन | Updated: October 28, 2018 15:29 IST

पिछले 4 दशकों से पूर्व आईएएस अफसर डी. आर मेहता के संरक्षण में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट के निर्माता ने कृत्रिम अंगों और जोडों का प्रत्यारोपण कर अपाहिजों को वापिस अपने पैरों पर खड़ा कर दिया।

Open in App

किसी भी स्थिति में शरीर का कोई अंग खोना हदय विदारक होता है। जयपुर फुट की दुनियाभर में अपंग लोगों की सेवा करने वाले विश्व के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठन के रूप में प्रशंसा की जाती है। 

पिछले 4 दशकों से पूर्व आईएएस अफसर डी. आर मेहता के संरक्षण में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट के निर्माता ने कृत्रिम अंगों और जोडों का प्रत्यारोपण कर अपाहिजों को वापिस अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। प्रसिद्ध नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन इसका जीता जागता उदाहरण है।

इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट शीघ्र ही वर्षों से युद्धग्रस्त सीरिया में अपने कदम रखेगा। जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति और सीरिया की धार्मिक और परोपकारी संस्था सेंट जेम्स दी युटिलेटेड के बीच सीरिया में आपसी सहयोग से विशेष शिविर लगाकर सीरियाई सैनिक और गैर सैनिक विकलांग को कृत्रिम पैर लगाये जायगे।

सेंट जेम्स दी युटिलेटेड की ओर से मदर सुपिरियर एग्नेस मनाक डेला क्रोइक्स ने बी.एम.वी.एस.एस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता और मानद सचिव भूपेन्द्र राज मेहता के साथ एमओयू किया।

मदर एग्नेस ने बताया कि सीरिया में वर्षों से चले आ रहे युद्ध के कारण एक लाख से अधिक सैनिक और गैर सैनिक विकलांग हो गये हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं भारत सरकार और सीरिया के विदेश मंत्रालय के सहयोग से सीरिया में विशेष शिविर का आयोजन कर 500 विकलांगों को प्रथम चरण में जयपुर फुट लगाया जायेगा। दोनों सरकारों को इस शिविर का आयोजन करने में एस.जे.एम. सहयोग देगा। 

डी.आर. मेहता ने बताया कि सीरिया में लंबे समय से युद्ध के कारण वहां जनजीवन नष्ट हो गया और जन-धन की हानि गृहयुद्ध के कारण हुई जिसमें हजारों लोग हताहत हुये। ऐसी विषम स्थिति में बी.एम.वी.एस.एस. सीरिया के विकलांगों को चलने फिरने योग्य बनाने के लिये प्रयास कर रहा है।

टॅग्स :राजस्थानसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?