लाइव न्यूज़ :

जेनरिक रेमडेसिवीर दवा के उत्पादन के लिए भारतीय कंपनियों को लाइसेंस जारी करे सरकार, अमेरिका में है 2.5 लाख रुपये कीमत, भारत में होगी सस्ती: माकपा

By भाषा | Updated: July 6, 2020 05:02 IST

कोरोना वायरस से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देश प्रभावित हैं लेकिन कुछ देश काफी ज्यादा प्रभावित हैं। कई वैज्ञानिक इसकी दवा और वैक्सीन की खोज में भी लगे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस इलाज नहीं मिल सका है।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा ने कहा कि गिलीड साइंसेज की 'एंटी वायरल' दवा रेमडेसिवीर ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों पर अपना असर दिखाया है।मीडिया में आई खबरें संकेत करती हैं कि अमेरिका ने कंपनी से अगले तीन महीने का पूरा भंडार खरीद लिया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सरकार से कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में उपयोगी दवा रेमडेसिवीर का जेनरिक प्रारूप बनाने के लिए कंपनियों को अनिवार्य लाइसेंस जारी किया जाए क्योंकि यह दवा आम आदमी के लिए “बहुत महंगी’’ है। साथ ही माकपा ने पेटेंट अधिनियम की धारा 92 लागू करने की भी मांग की।माकपा के एक बयान में कहा गया है कि सरकार को गिलीड साइंसेज का पेटेंट एकाधिकार तोड़ने की दिशा में काम करना चाहिए। पार्टी ने कंपनी पर इस दवा की लागत से सैकड़ों गुना ज्यादा मूल्य रख कर दुनिया से वूसली करने का भी आरोप लगाया।पार्टी ने कहा कि गिलीड साइंसेज की 'एंटी वायरल' दवा रेमडेसिवीर ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों पर अपना असर दिखाया है। वहीं, मीडिया में आई खबरें संकेत करती हैं कि अमेरिका ने कंपनी से अगले तीन महीने का पूरा भंडार खरीद लिया है।वाम दल ने कहा कि अमेरिका में पांच दिन के लिये इस दवा की कीमत तीन हज़ार अमेरिकी डॉलर या 2.25 लाख रुपये है। माकपा ने बयान में कहा कि पांच भारतीय कंपनियां गिलीड के लाइसेंस के तहत रेमडेसिवीर बनाने के लिए बातचीत कर रही हैं।भारत में इसका उत्पादन होने पर पांच दिन की दवा चार हजार डॉलर या 30-35 हजार रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी। बयान में कहा गया है, “ विशेषज्ञों के मुताबिक रेमडेसिवीर की पांच दिनों की दवा बनाने की लागत अमेरिका में 10 डॉलर या 750 रुपये से भी कम है और भारत में करीब 100 रुपये हैं। गिलीड पेटेंट एकाधिकार के कारण ऊंची कीमत रख कर दुनिया से वूसली कर रही है जो लागत से सैकड़ों गुना ज्यादा है।"

टॅग्स :सीपीआईएमकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे