लाइव न्यूज़ :

बिहार में 30 दिनों के भीतर जनता की समस्या का समाधान नहीं तो गिरेगी अधिकारियों पर गाज, मुख्यमंत्री ने जारी किया हेल्पलाइन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2026 20:49 IST

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘सहयोग हेल्पलाइन’ के लिए निशुल्क नंबर 1100 जारी किया है, जहां कॉल कर लोग अपनी समस्याओं और सहयोग शिविर से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों की समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए एक नई पहल की है. सरकार ने ऐलान किया है कि जब तक समस्या का खात्मा नहीं हो जाता, अभियान जारी रहेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ‘सहयोग शिविर’, ‘सहयोग हेल्पलाइन’ और ‘सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘सहयोग हेल्पलाइन’ के लिए निशुल्क नंबर 1100 जारी किया है, जहां कॉल कर लोग अपनी समस्याओं और सहयोग शिविर से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. सरकार का दावा है कि इस पहल से आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. 

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया कि अब फाइलों को महीनों तक दबाकर रखने और शिकायतों को नजरअंदाज करने की आदत नहीं चलेगी. लोग निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सहयोग पोर्टल पर दर्ज हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर करना होगा. अगर तय समय में शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने साफ किया है कि लापरवाही मिलने पर पहले निलंबन और जरूरत पड़ने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई हो सकती है. इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा. 

सरकार ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत सरकार भवनों में ‘सहयोग शिविर’ लगाने का फैसला किया है. इन शिविरों में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और मौके पर ही लोगों की शिकायतें सुनकर समाधान करने की कोशिश करेंगे. सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को बार-बार प्रखंड और जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर रखा गया है. 

सरकार का मानना है कि गांवों में रहने वाले लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं भी लंबे समय तक लंबित रहती हैं. कई बार शिकायतें दबा दी जाती हैं या महीनों तक कार्रवाई नहीं होती. इसी वजह से पंचायत स्तर पर ही अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संकेत दिया है कि अब जनता की शिकायतों को हल्के में लेने वाले अधिकारियों पर सख्ती होगी. सरकार को उम्मीद है कि हेल्पलाइन, पोर्टल और पंचायत स्तर पर शिविरों की व्यवस्था से लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सकेगा और प्रशासन पर जनता का भरोसा और मजबूत होगा. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आने बंद नहीं होंगे तब तक यह सहयोग शिविर चलता रहेगा. इसका मूल मकसद लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन करना है. मंत्रियों एवं अधिकारियों से मेरा आग्रह है कि 20 सूत्री की बैठक और सहयोग शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं. सात निश्चय योजना के तहत जो विकास कार्य हो रहे हैं उनका भी विशेष रूप से ख्याल रखें। हमलोगों का यही प्रयास है कि लोगों का जीवन आसान बने। आप सभी के सहयोग से ही बिहार समृद्ध होगा और लोगों का जीवन आसान बनेगा.

टॅग्स :बिहारसम्राट चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशिक्षक से बिहार के शिक्षा मंत्री बने मिथलेश तिवारी ने पूछा, ‘ज़रूरत क्या है शिक्षा की?’

क्राइम अलर्टराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे जनगणना के बीच सक्रिय हुए साइबर अपराधी, खुद को जनगणना कर्मी बताकर लोगों को बना रहे हैं ठगी का शिकार

क्राइम अलर्टबिहार के सारण जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में बारी-बारी से ले गए दरिंदे

भारतपुलिस के हाथ खोल दिया, 48 घंटे में...?, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कानून व्यवस्था

ज़रा हटकेSBI ATM के अंदर खुला हेयर कटिंग सैलून, पटना का ये नजारा देख लोग हैरान

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतनोएडा में श्रमिक हिंसक आंदोलन, 11 अधिकारी पर गाज?, 5 अपर पुलिस उपायुक्त और 6 सहायक पुलिस आयुक्त का तबादला, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया उलटफेर?

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

भारतपश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 5 मंत्रियों को विभाग सौंपे; अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष को मुख्य भूमिकाएँ मिलीं