लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन, संबंधित उपकरणों के आयात पर नहीं लगेगा मूल सीमा शुल्क, स्वास्थ्य उपकर

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल देश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों के साथ तेज होती ऑक्सीजन की मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार ने शनिवार को इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों के आयात से मूल सीमा शुल्क और स्वास्थ्य उपकर हटाने का निर्णय किया।

इसके साथ ही कोविड-19 टीकों के आयात पर लगने वाले मूल सीमा शुल्क को भी तत्काल प्रभाव से अगले तीन महीनों तक हटाने का निर्णय किया गया।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किए गए।

प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिए आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बयान में कहा गया कि इससे ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी और इसके मूल्य किफायती होंगे।

मोदी ने इस दौरान राजस्व विभाग को इन उपकरणों के सीमा निकासी की प्रक्रिया को निर्बाध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

मोदी ने जोर दिया कि घर या अस्पतालों में मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सीय ऑक्सीजन और संबंधित उपकरणों को जुटाने का तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने इस संदर्भ में सभी मंत्रालयों और विभागों को मिलकर करने को कहा।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया कि हाल ही में रेमडेसिवीर पर सीमा शुल्क हटा दिया गया है। साथ ही उन्हें बताया गया कि मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?