लाइव न्यूज़ :

अगर आप भी अपने आधार नंबर को ऑनलाइन कहीं साझा कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है

By वैशाली कुमारी | Updated: July 18, 2021 15:38 IST

अपना आधार कार्ड नंबर किसी और के साथ साझा करना कभी भी सुरक्षित काम नहीं है। इसलिए, आपको इसे आईडी प्रूफ के रूप में उपयोग करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देमास्क आधार विकल्प आधार कार्ड धारक को आपकी डाउनलोड की गई ई-आधार कॉपी में अपना आधार नंबर छिपाने की सुविधा देता हैमास्क्ड आधार हर जगह मान्य है, और सामान्य रूप से स्वीकार किया जाता है'मास्क्ड  आधार' (Masked Adhar) में आधार नम्बर के पहले 8 अंकों को क्रास के रूप में  (xxxx-xxxx) छिपा दिया जाता है

नई दिल्ली: अपना आधार कार्ड नंबर किसी अन्य के साथ साझा करना कभी भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आपको इसे आईडी प्रूफ के रूप में उपयोग करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए।

यहां तक ​​कि अगर आप आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में साझा करना चाहते हैं, तो आपके पास हमेशा 'मास्क्ड आधार' या 16-अंकीय वर्चुअल आईडी (VID) का उपयोग करके अपने आधार कार्ड नंबर को छिपा कर रखने का विकल्प होता है। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड की नई ई-कॉपी (E-COPY) डाउनलोड कर सकते हैं, जहां आपका असली आधार नंबर छिपा रहेगा। 

मास्क्ड आधार (Masked Adhar) क्या है? 

मास्क्ड आधार विकल्प आधार कार्ड धारक को आपकी डाउनलोड की गई ई-आधार कॉपी में अपना आधार नंबर छिपाने की सुविधा देता है। 'मास्क्ड  आधार' (Masked Adhar) में आधार नम्बर के पहले 8 अंकों को क्रास के रूप में  (xxxx-xxxx) छिपा दिया जाता है। जबकि आधार नम्बर के आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं।

आपको मास्क्ड आधार का उपयोग क्यों करना चाहिए? 

मास्क्ड आधार हर जगह मान्य है, और सामान्य रूप से स्वीकार किया जाता है। इसलिए आपको साधारण आधार की तरह ही यह प्रामाणिक और स्वीकार्य है। इसके साथ ही इसे आईडी प्रूफ के रूप में उपयोग करना  साधारण आधार कार्ड की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित है। क्योंकि यह आपके आधार नंबर को गैर जरूरी लोगों से बचा कर रखता है, और आधार के गलत इस्तेमाल के जोखिम भी कम हो जाते हैं। 

मास्क्ड आधार कैसे डाउनलोड करें? 

1- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में इस लिंक को खोलें-

    https:eaadhaar.uidai.gov.in/ 

2- इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।  

3- 'मुझे मास्क्ड आधार चाहिए' विकल्प पर टिक करें।

4- कैप्चा दर्ज कर, 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। 

5- मास्क्ड आधार को (E-Copy) डाउनलोड करें।

टॅग्स :आधार कार्डदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे