लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दलित बच्ची से दुष्कर्म मामला: 30 दिनों में दाखिल होगी चार्ज शीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 16:30 IST

दिल्ली पुलिस केस दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में आरोप पत्र दाख़िल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे इन मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई शुरू हो सके. दोनों ही मामलों की दिल्ली की फ़ास्ट ट्रैक विशेष अदालतों में सुनवाई होगी.

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के साथ एक समिक्षा बैठक की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के बीच दिल्ली के नांगल इलाक़े में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले और मयूर विहार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में समिक्षा बैठक हुई. 

इस बैठक में बताया गया कि दिल्ली पुलिस केस दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में आरोप पत्र दाख़िल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे इन मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई शुरू हो सके. दोनों ही मामलों की दिल्ली की फ़ास्ट ट्रैक विशेष अदालतों में सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि बीती 1 अगस्त को दिल्ली के कैंट एरिया स्थित ओल्ड नांगल गांव में श्मशान घाट में पीने का पानी लेने गई एक दलित बच्ची की श्मशान घाट के एक पुजारी और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर जबरन उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था. ये मामला जब केंद्रीय राजनीति में गूंजा तो दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था. 

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के ही मयूर विवाह इलाके में एक 6 साल की बच्ची से रेप की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. हैवानियत को पार कर देने वाली ये घटना 11 अगस्त की थी. दिल्ली पुलिस ने इसस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 

 

टॅग्स :दिल्ली रेपदिल्लीदिल्ली पुलिसफास्ट ट्रैक कोर्टगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला