लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार

By भाषा | Updated: November 5, 2019 15:26 IST

Hizbul Mujahideen: सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है

Open in App
ठळक मुद्देकिश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने किया हिजबुल के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तारआसिफ मुस्तफा नामक इस आंतकी के पास से कई हथियार बरामद

जम्मू: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले के संग्राम भाटा क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाकर वहां से पाकिस्तान में निर्मित एक पिस्तौल, मैगजीन और चीनी ग्रेनेड बरामद किये है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक सक्रिय सदस्य आसिफ मुस्तफा (30) को भी गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।

अधिकारी के अनुसार मुस्तफा के घर से बरामद अन्य चीजों में एके राइफल की दो मैगजीन, एक रेडियो सेट, 52 गोलियां और एक लेटर पैड शामिल हैं, जिस पर हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर की मोहर लगी हुई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र