लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर घोटाला: अदालत ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया

By भाषा | Updated: August 10, 2019 05:35 IST

 दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया।

Open in App

 दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आदेश पारित करते हुए प्रवर्तन निदेशालय की इन दलीलों पर संज्ञान लिया कि पुरी पहले की तरह साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी के वकील ने गैरजमानती याचिका के लिए ईडी के आवेदन में उन्हें पक्षकार बनाने हेतु उसके सामने आवेदन दायर किया था। अदालत ने इस मामले में उन्हें पक्षकार बनाने के पुरी के आवेदन को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह दिखाता है कि आवेदक अदालत की कार्यवाही पर नजर रख रहा है लेकिन वह जांच में शामिल होने के लिए ईडी के सामने पेश नहीं होना चाहता।’’

अदालत ने कहा, ‘‘आरोप है कि आरोपी ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ की, गवाहों को प्रभावित किया और तार्किक चिंता है कि वह अब भी साक्ष्यों से छेड़छाड़ तथा गवाहों को प्रभावित कर रहे हैं।’’ अदालत ने कहा, ‘‘इन तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, मैं आरोपी पुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करना उचित मानता हूं। पुरी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया जाए।’’ ईडी के अनुसार, पुरी अग्रिम जमानत के उनके आवेदन पर 27 जुलाई को अंतरिम संरक्षण मिलने के बाद से जांच में शामिल नहीं हुए हैं। इस आवेदन को बाद में छह अगस्त को खारिज कर दिया गया था। 

टॅग्स :कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

भारतChhindwara LS polls 2024: तीन दिन में कमलनाथ को 2 झटके, विधायक शाह के बाद मेयर अहाके बीजेपी में शामिल, क्या होगा नकुलनाथ का!

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे