लाइव न्यूज़ :

हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सेना को तैयार रहने को कहा गया

By भाषा | Updated: August 19, 2019 05:46 IST

पंजाब के रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट जैसे इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। रूपनगर में पटरियों पर पानी भरने की वजह से कुछ रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।

Open in App

चंडीगढ़,18 अगस्तः हरियाणा और पंजाब में लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार को कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इसके मद्देनजर दोनों राज्य के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। यमुना नगर में यमुना नदी पर बने हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई नदी-नाले भी यमुना के जलस्तर में वृद्धि कर रहे हैं।

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों के उपायुक्तों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना में रविवार शाम छह बजे जल बहाव का स्तर 8,28,072 क्यूसेक था, जिसे भीषण बाढ़ वाली श्रेणी में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि यमुना के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश की वजह से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ नदी में अधिक पानी छोड़े जाने के मद्देनजर संबंधित जिलों को बाढ़ की चेतावनी दी गई है। हरियाण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सेना प्राधिकार को लिखे पत्र में सैन्य कर्मियों को बाढ़ से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है, ताकि त्वरित आधार उनकी तैनाती की जा सके।’’

पंजाब के रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट जैसे इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। रूपनगर में पटरियों पर पानी भरने की वजह से कुछ रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। प्रशासन ने इलाके के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। रूपनगर से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के मद्देनजर जालंधर के उपायुक्त विरेंदर सिंह शर्मा ने फिल्लौर, नकोदर और शाहकोट के एसडीएम को 81 गांवों को खाली कराने का आदेश दिया है।

जालंधर जिला प्रशासन ने भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर सतलुज नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। फिरोजपुर में भी बाढ़ के कारण 20 गांवों को खाली कराने का आदेश दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मौसम विभाग की ओर से और बारिश की संभावना जताए जाने के बाद सभी जिला उपायुक्तों को हालात पर करीब से नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :पंजाबहरियाणाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया