लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले का 'मास्टरमाइंड' हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा आतंकवादी घोषित, भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना

By भाषा | Updated: April 9, 2022 12:09 IST

अधिसूचना में कहा गया है कि वह पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के विभिन्न ठिकानों का भी नियमित रूप से दौरा करता है और भारत, इजराइल, अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय हितों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान करने वाले बयान देता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा को आतंकवादी घोषित किया हैहाफिज तल्हा सईद भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किया जाने वाले 32वां शख्स है

नयी दिल्लीः  केंद्र सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक एवं 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के ‘मास्टरमाइंड’ हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना से यह जानकारी सामने आई है। अधिसूचना के मुताबिक, 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने के कृत्यों में सक्रिय रूप से शामिल है।

अधिसूचना में कहा गया है कि वह पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के विभिन्न ठिकानों का भी नियमित रूप से दौरा करता है और भारत, इजराइल, अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय हितों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान करने वाले बयान देता है। अधिसूचना के अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार का मानना है कि हाफिज तल्हा सईद आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया जाना चाहिए।’’ इसमें कहा गया है कि नतीजतन तल्हा सईद को कड़े अधिनियम के तहत एक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है।

हाफिज तल्हा सईद भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किया जाने वाले 32वां शख्स है। उसका जन्म 25 अक्टूबर 1975 को हुआ था और वह पाकिस्तान के लाहौर का निवासी है। हाफिज तलहा सईद लश्कर का एक वरिष्ठ कमांडर है और आतंकवादी संगठन के मौलवी विंग का प्रमुख है। वहीं, उसका पिता हाफिज सईद 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का ‘मास्टरमाइंड’ है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। हाफिज सईद को कुछ साल पहले इसी कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था और वर्तमान में वह पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी आरोपों में जेल की सजा काट रहा है। भारत लगातार हाफिज सईद की हिरासत की मांग करता रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है।

लश्कर-ए-तैयबा 26/11 के हमलों के अलावा भारत में कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। इनमें से ज्यादातर हमले जम्मू कश्मीर में हुए हैं, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में कई आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। कई आतंकवादी कृत्यों में शामिल हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा का ‘ऑपरेशनल कमांडर’ जकीउर रहमान लखवी भारत के वांछित आतंकवादियों में शामिल है। लश्कर को यूएपीए की पहली अनुसूची के तहत आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। संगठनों और व्यक्तियों की गैरकानूनी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से रोकने और आतंकवादी गतिविधियों तथा उससे जुड़े मामलों से निपटने के लिए यूएपीए को लागू किया गया है। अगर सरकार को यह लगता है कि कोई व्यक्ति आतंकवाद में शामिल है तो यूएपीए की धारा 35 केंद्र सरकार को अधिनियम की चौथी अनुसूची में उस व्यक्ति के नाम को शामिल करने का अधिकार देती है। भाषा सुरभि पारुल पारुल

टॅग्स :हाफिज सईदआतंकी हाफिज सईदआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल