लाइव न्यूज़ :

हरित अधिकरण ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति बेरुखी के लिए एनएचएआई की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली,चार दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति बेरुखी के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि वाहन प्रदूषण के विपरीत प्रभावों को कम करने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर पेड़ पौधे लगाना बेहद जरुरी हैं।

एनजीटी ने कहा कि एनएचएआई का यह कहना कि कंशेसनर्स सड़कों का निर्माण करते हैं और कानून का पालन उनकी जिम्मेदारी है, स्पष्ट रुप से अनुचित है और बेरुखी दिखाता है,लोगों के भरोसे और अनिवार्य कर्तव्यों से विमुख होना दिखाता है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने कहा, ‘‘ अगर एनएचएआई अपनी गतिविधियों के लिए एजेंटों को काम पर रखती है तो मूल व्यक्ति की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। एनएचएआई और उसके शीर्ष अधिकारियों की आपराधिक तथा नागरिक जिम्मेदारी पर पर्यावरण कानून के तहत मुकदमा चलाने और जुर्माना देने की जरूरत है। इस प्रकार के अपरिहार्य कर्तव्य को इस तरह की दलील पर नहीं छोड़ा जा सकता कि काम के लिये ठेकेदार रखा जा रहा है। ’’

गोयल ने कहा,‘‘ बल्कि जन प्राधिकरण होने के नाते इस प्रकार की याचिका को स्वीकार करना जिम्मेदारी का आभाव अथवा कानून का ज्ञान नहीं होना दिखाता है। जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले पर्यावरण के मुद्दों के प्रति एक जन प्राधिकरण की बेरुखी को किसी भी हाल में प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता।’’

एनजीटी ने कहा कि एनएचएआई और राष्ट्रीय राजमार्ग एंव अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को पर्यावरण नियमों का पालन सुनिश्चित करने का रोल मॉडल होना चाहिए।

अधिकरण एक गैर सरकारी संगठन ‘सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ कल्चर, हेरिटेज, एनवॉयरमेंट, ट्रेडिशन्स एंड प्रमोशन ऑफ नेशनल अवेयरनेस की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग