लाइव न्यूज़ :

सरकार ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिये युवा-प्रधानमंत्री योजना की शुरूआत की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए युवा - प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की।

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह युवा और नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के लिए एक लेखक परामर्श कार्यक्रम है, जिससे पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके व वैश्विक स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रदर्शित किया सके।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘युवा’ की शुरुआत युवा लेखकों को भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

इसमें कहा गया है कि 31 जनवरी, 2021 को मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता से जुड़ी घटनाओं, स्वतंत्रता संग्राम की अवधि के दौरान वीरता की गाथा के बारे में अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में लिखने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के नायकों को सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि के रूप में होगा।

मंत्रालय के अनुसार, युवा- भारत@75 परियोजना (आजादी का अमृत महोत्सव) का एक हिस्सा है। इसके लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) है जो इसे व्यवस्थित चरणों के तहत इसका चरणबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करेगा। इस योजना के तहत तैयार की गई पुस्तकों का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट करेगा।

इसमें कहा गया है कि 1 जून से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के जरिए कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा 15 अगस्त, 2021 को की जाएगी। युवा लेखकों को प्रख्यात लेखक/संरक्षक प्रशिक्षित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?