लाइव न्यूज़ :

गोमती नगर स्टेशन का नाम ‘क्रांतिकारी वीरांगना उदा देवी स्टेशन’ हो, बसपा ने की मांग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 22:05 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगन रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रांतिकारी उदा देवी अवध की महिला सैनिक दल की नेता थीं।1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में लखनऊ के सिकंदरबाग में 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। सिकंदरबाग में वीरांगना उदा देवी की मूर्ति स्थापित है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में है। भाजपा, सपा और बसपा तैयारी में जुटे हैं। इस बीच, बीएसपी के नेशनल कोर्डिनेटर आकाश आनंद ने लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन का नाम 1857 की क्रांतिकारी वीरांगना उदा देवी के नाम पर करने की मांग की है। गौरतलब है कि किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने की स्वीकृति केंद्रीय गृह मंत्रालय देता है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगन रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा है। क्रांतिकारी उदा देवी अवध की महिला सैनिक दल की नेता थीं और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में लखनऊ के सिकंदरबाग में 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। उस घटना की याद में  सिकंदरबाग में वीरांगना उदा देवी की मूर्ति स्थापित है।

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन’ करना चाहती है उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। सरकार ने लोकसभा को मंगलवार को बताया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन का नाम ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने का प्रस्ताव मिलने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां तथा विचार आमंत्रित किये गये हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि संबंधित एजेंसियों से विचार मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।रेल मंत्रालय और डाक तथा भारतीय सर्वेक्षण विभागों से अनापत्ति मिलने के बाद इसके लिए स्वीकृति दी जाती है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीमायावतीसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन