लाइव न्यूज़ :

Goa Club Fire: गोवा समेत दुनिया भर में नाइट क्लब की आग में जली कई जिंदगियां, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2025 15:16 IST

Goa Club Fire: एक पर्यटक ने बताया कि दहशत के मारे लोग नीचे रसोई में चले गए, जहाँ कुछ लोग कर्मचारियों के साथ फँस गए, हालाँकि कई लोग बच गए। क्लब जल्द ही आग की चपेट में आ गया, और ताड़ के पत्तों से बनी इसकी इमारत आसानी से आग की चपेट में आ गई।

Open in App

Goa Club Fire: उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने कम से कम 25 लोगों की जान ले ली। इस घटना ने इस साल मार्च में उत्तर मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग से जुड़ी उस भयावह घटना की याद दिला दी जिसमें 62 लोगों की मौत हुई थी। 

पिछले एक दशक में ऐसी कुछ अन्य बड़ी घटनाएं इस प्रकार हैं : 

अक्टूबर 2015: रोमानिया के बुखारेस्ट स्थित ‘कोलेक्टिव नाइट क्लब’ में आग लगने से 64 लोगों की मौत हो गई। बैंड ‘गुडबाय टू ग्रेविटी’ के प्रदर्शन के दौरान आतिशबाजी से क्लब के ज्वलनशील पॉलीयूरेथेन फोम में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई। 

दिसंबर 2016: कैलिफोर्निया के ओकलैंड में ‘घोस्ट शिप’ गोदाम में लगी आग में 36 लोगों की जान चली गई। ओकलैंड के इतिहास की सबसे भीषण आग एक इलेक्ट्रॉनिक संगीत और नृत्य पार्टी के दौरान लगी थी। 

जनवरी 2022: कैमरून के याओंडे स्थित एक नाइट क्लब में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। क्लब में शैंपेन परोसे जाने के दौरान जलाए गए पटाखों के कारण आग लगी। 

जनवरी 2022: इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ प्रांत के सोरोंग नाइट क्लब में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई। क्लब को इमारत के अंदर दो समूहों के बीच झड़प के कारण जला दिया गया था। 

अगस्त 2022: बैंकॉक, थाईलैंड के ‘माउंटेन बी’ नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की जलकर मौत। संभवतः शॉर्ट सर्किट या विद्युत प्रणाली में किसी समस्या के कारण आग लगी। 

अक्टूबर 2023: स्पेन के मर्सिया में एक नाइट क्लब परिसर में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। आग संभवतः बिजली की खराबी के कारण लगी थी। 

अप्रैल 2024: इस्तांबुल के मास्करेड नाइट क्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई। आग उस समय लगी जब क्लब नवीनीकरण कार्य के लिए बंद था। 

मार्च 2025: उत्तरी मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में आग लगने से 62 लोगों की मौत हो गई। आग तब लगी जब घर के अंदर आतिशबाजी की चिंगारी छत से टकराई और उसमें आग लग गई। 

टॅग्स :गोवाGoa Policeअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?