लाइव न्यूज़ :

जर्मन दूतावास ने केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन शिक्षा पाठ को लेकर शिक्षा मंत्रालय से संपर्क किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:14 IST

Open in App

जर्मन दूतावास ने सभी केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में जर्मन शिक्षा पाठ बढ़ाने के संभावित तरीकों की संभावना तलाशने के लिए शिक्षा मंत्रालय से संपर्क किया है और कहा है कि केवी में यह भाषा पढ़ रहे विद्यार्थियों की संख्या बहुत घट गयी है, जिसके फलस्वरूप 270 भाषा शिक्षकों की छंटनी की गयी है। जर्मन दूतावास ने यह कदम तब उठाया है जब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दो वर्ष पहले निर्णय किया था कि स्कूल समय के बाद ही जर्मन भाषा की पढाई होगी। दूतावास के प्रवक्ता ने ई-मेल जवाब में कहा, ‘‘ केवल 18500 विद्यार्थी ही केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा अध्ययन सत्र जारी रख पाये। इसके कारण 271 जर्मन शिक्षकों की पहले ही छंटनी की जा चुकी है। दूतावास सभी केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन पाठ बढ़ाने के संभावित तरीके और साधन की संभावना तलाशने के लिए मंत्रालय के साथ संपर्क में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जर्मन दूतावास नयी शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 तथा सीबीएसई दिशानिर्देश के अनुरूप एक ऐसा सकारात्मक हल ढूढने के लिए केंद्रीय विद्यालय एवं शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है जो विद्यार्थियों को उनके लक्ष्यों को हासिल करने एवं जर्मन सीखने की उनकी अनवरत इच्छा को पूरा करने में लाभ पहुंचाए क्योंकि जर्मन यूरोप में अंग्रेजी के बाद सबसे अधिक उपयोग में आने वाली दूसरी भाषा है।’’ वैसे शिक्षा मंत्रालय का कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है किंतु केंद्रीय विद्यालय ने कहा कि किसी भी अतिरिक्त भाषा की कक्षा के लिए उसे कम से कम 15 या उससे अधिक ऐसे ऐसे छात्र चाहिए जो उसका चयन करे। हालांकि अधिकारी ने दूतावास द्वारा इस संबंध में संगठन से संपर्क करने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की और इस बारे में भी कुछ नहीं कहा कि क्या एनईपी, 2020 के प्रावधान इस संबंध में कोई छूट देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

कारोबार8,000 लोगों से बातचीत, 52 प्रतिशत भारतीयों ने कहा-विदेश में बेहतर सैलरी और वर्क?, पहले पायदान पर जर्मनी, केवल 4 प्रतिशत लोगों की पसंद अमेरिका

विश्वGerman Elections: 16 दिसंबर को विश्वास मत हारे ओलाफ शोल्ज?, राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने संसद भंग किया, 23 फरवरी 2025 को चुनाव

भारतNational Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व

विश्वIsrael-Hamas War: हमास के हमले में मारी गई जर्मन टैटू आर्टिस्ट, घटना की जानकारी उनकी बहन ने इंस्टाग्राम पर दी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र