National Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व

By रुस्तम राणा | Published: November 9, 2023 03:29 PM2023-11-09T15:29:20+5:302023-11-09T15:31:36+5:30

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे।

National Education Day 2023: Why is National Education Day celebrated? Know the date, history and importance | National Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व

National Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व

Highlightsप्रति वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता हैयह दिवस दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता हैHRD मिनिस्ट्री द्वारा 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है

National Education Day 2023: विद्यां ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति,
धनात् धर्मं ततः सुखम्॥
अर्थात विद्या विनय देती है, विनय से पात्रता आती है, पात्रता से धन आता है, धन से धर्म होता है, और धर्म से सुख प्राप्त होता है। संस्कृत का यह श्लोक है, हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है।

शिक्षा के महत्व को समझने अथवा समझाने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है। हमारे संविधान के तहत भी शिक्षा मनुष्य का मौलिक अधिकार है। इससे एक शिक्षित समाज और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में।  

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? 
 
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने 1947 से 1958 तक इस पद पर कार्य किया। शिक्षा को बेहतर और सुलभ बनाने की दिशा में उनके काम की सराहना और सम्मान किया जाता है। शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है - उसी को मनाने के लिए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व
 
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में मनाया जाता है। सेमिनार, सम्मेलन और गतिविधियों सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके लोग शिक्षा के महत्व, साहित्यिक महत्व और देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।

Web Title: National Education Day 2023: Why is National Education Day celebrated? Know the date, history and importance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे