लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:38 IST

Open in App

जयपुर, 26 जनवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर आंदोलन में हिंसा हुई तो वह इसे विफल करने की कोशिश कर रही ताकतों की सफलता होगी।

गहलोत ने ट्वीट किया,' किसान आंदोलन अभी तक शांतिपूर्ण रहा है। किसानों से अपील है कि शांति बनाए रखें और हिंसा ना करें। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यदि इस आंदोलन में हिंसा हुई तो यह किसान आंदोलन को असफल बनाने की कोशिश कर रही ताकतों के मंसूबों की कामयाबी होगी इसलिए हर हाल में शांति बनाए रखें।'

इससे पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का लंबा आंदोलन देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का मूल कारण केंद्र सरकार द्वारा पैदा किया गया अविश्वास है।

गहलोत ने कहा,' किसान दो महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, देशहित में भी नहीं है क्योंकि किसान जो अन्नदाता कहलाता है देश में उसकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हो उनकी भावनाओं कोई भी समझ नहीं पा रहा जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान ट्रेक्टर रैली निकाल रहे हैं। देश में किसान को इस तरह बैठना पड़े तो मैं समझता हूं कि उचित नहीं है। मांगे हर वर्ग रखता है और कोई रास्ता निकल सकता है। लेकिन मैं समझता हूं कि कृषि कानून की प्रक्रिया ही गलत शुरू की गयी संसद में भी विपक्ष की बात सुनी नहीं गयी। इसे अगर प्रवर समिति को सौंप देते तो भी शायद यह नौबत नहीं आती।

गहलोत ने कहा,' इस आंदोलन का मूल कारण अविश्वास है। लोकतंत्र के अंदर सरकारें फैसले नहीं बदलती हैं क्या? जनभावना देखकर फैसला बदलना किसी की अवमानना नहीं है बल्कि बड़प्पन दिखता है कि सरकार में हम हैं, अगर कोई कानून या फैसला वापस ले लिया, समाप्त कर दिया तो क्या बिगड़ने वाला है आपका...कल आप किसानों से बात करके नया कानून ला सकते हो।'

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,' हम बार बार आरोप लगा रहे हैं कि इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, जो इस आंदोलन से साबित हो गया है।'

केंद्र सरकार पर देश के अन्नदाता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि देश के इतिहास में इस तरह का आंदोलन आज तक नहीं हुआ। गहलोत ने कहा कि कोई नहीं चाहता कि इस किसान आंदोलन का राजनीतिकरण हो इसलिए विपक्षी दल केवल फर्ज के तहत इस आंदोलन से एकजुटता दिखा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो