लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सीएच विट्टल भाजपा में हुए शामिल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर तेलंगाना कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष और पृथक तेलंगाना राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरों में एक रहे ‘तेलंगाना विट्टल’ के नाम से मशहूर सीएच विट्टल सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा महासचिव व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुग, पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और पार्टी की तेलंगाना इकाई के सदस्य संजय कुमार बंदी की मौजूदगी में विट्टल सहित अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नकवी ने विट्टल का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा नेतृत्व की स्वीकार्यता हर समाज, वर्ग और क्षेत्र में बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में एक तरफ वंशवाद का विस्तार हुआ है और इसके लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ लोकतंत्र के विस्तार और उसकी स्वीकार्यता को बढ़ाने के लिए भाजपा काम कर रही है। यानी वंशवाद विरुद्ध लोकतंत्र।’’

उन्होंने कहा कि लोग आज भाजपा और लोकतंत्र का साथ दे रहे हैं और इसका एक ही प्रमुख कारण है कि देश दो सियासी खेमों में बंटा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ वंशवाद पर विश्वास करने वाली पार्टियां हैं तो दूसरी तरफ लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली भाजपा है।’’

चुग ने इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधा और कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, उन सभी को उन्होंने बाहर कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘एक तरफ लोग अलग राज्य के लिए संघर्ष रहे थे और कुर्बानियां दे रहे थे, तब केसीआर के बच्चे और परिवार के सदस्य विदेशों में ऐशोआराम कर रहे थे। आज सत्ता उनके हाथ में है और तेलंगाना परिवार के लूट का केंद्र बना हुआ है।’’

चुग ने दावा किया कि आंदोलन से जुड़े लोग श्रृंखलाबद्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज आंदोलन का एक बड़ा चेहरा रहे विट्टल भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके शामिल होने से भाजपा वहां मजबूत होगी। तेलंगाना के संघर्ष की अग्नि को प्रज्जवलित करने वाले नेता हो या वोटर हो सपोर्टर, सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह यात्रा अब रुकने वाली नहीं है। यह काम अब निरंतर चलता रहेगा। हर गांव के तेलंगाना आंदोलन के क्रांतिकारियों को हम भाजपा में शामिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए