लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को कोर्ट ने पत्नी के साथ चिरुडीह हत्याकांड में पाया दोषी, सजा का ऐलान 24 मार्च को

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2022 18:30 IST

रांची: झारखंड के चिरुडीह हत्याकांड में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। योगेंद्र साव इस समय रांची के होटवार जेल में बंद हैं। वहीं दोषी ठहराये जाने के बाद पुलिस ने निर्मला देवी को भी जेल भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के हजारीबाग जिले में चिरूडीह खनन को लेकर हुआ आदोलन हिंसक हो गया था भीड़ ने तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को बंधन बना लिया था, जिन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थीपुलिस फायरिंग में कुल चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गये थे

रांची:झारखंड के चिरुडीह हत्याकांड में प्रदेश के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जबकि उनके पुत्र अंकित को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

कोर्ट पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी की सजा पर  24 मार्च को सुनवाई करेगा। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव को पुलिस ने दोषी करार दिये जाने के बाद जेल भेज दिया है।

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी के अलावे उनके पुत्र के खिलाफ हजारीबाग जिले के बड़का गांव में एनटीपीसी द्वारा किये जा रहे जमीन अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसा मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में रांची व्‍यवहार न्‍यायालय के अपर न्यायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत द्वारा फैसला सुनाते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पूर्व विधायक पत्नी निर्मला देवी को दोषी करार दिया है।

फैसला सुनाते हुए अदालत ने सजा पर सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख निर्धारित की है। दोषी करार दिए जाने के बाद निर्मला देवी को भी न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। वही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव अभी रांची के होटवार जेल में बंद है। जिन्हें सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया था।

मालूम हो कि झारखंड के हजारीबाग जिले में चिरूडीह खनन को लेकर हुए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने हमला कर उन्हें छुड़ा लिया था। इस दौरान पुलिस को अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

इसी मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी, पुत्र अंकित कुमार सहित सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया था।

योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर साल 2015 में एनटीपीसी के खिलाफ बड़कागांव में कफन सत्याग्रह किया था। तब आंदोलन की आग में पूरा इलाका झुलस गया था। 

टॅग्स :RanchiJharkhandहजारीबागHazaribagh Policehazaribagh-ac
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र