लाइव न्यूज़ :

शिक्षक द्वारा छात्रा को जबरन फूल देना यौन उत्पीड़न है: सुप्रीम कोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 09:48 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिये आदेश के मामले में सुनवाई करते हु्ए कहा कि यदि शिक्षक द्वारा छात्रा को उपहार स्वरूप जबरन फूल दिया जाता है तो ऐसा कृत्य भी यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है।

Open in App
ठळक मुद्देयदि शिक्षक छात्रा को जबरन फूल देता है तो ऐसा कृत्य भी यौन उत्पीड़न के दायरे में आता हैसुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिये आदेश के मामले में सुनवाई करते हु्ए कहा अगर शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ के तथ्य सही पाये जाते हैं तो पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिये आदेश के मामले में सुनवाई करते हु्ए कहा कि यदि शिक्षक द्वारा छात्रा को उपहार स्वरूप जबरन फूल दिया जाता है तो ऐसा कृत्य भी यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है।

इसके साथ कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ के ऐसे तथ्य सही पाये जाते हैं तो शिक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि एक पुरुष स्कूल शिक्षक यदि कक्षा की नाबालिग छात्रा को फूल देता है और उसे दूसरों के सामने जहरन स्वीकार करने के लिए दबाव डालना है तो उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न केस दर्ज होना चाहिए।

हालांकि, केस की सुनवाई में अदालत ने आरोपी शिक्षक की प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव को पहचानते हुए केस में सबूतों की कड़ी जांच की आवश्यकता पर भी बल दिया।

शीर्ष अदालत ने केस में शिक्षक के खिलाफ व्यक्तिगत शिकायतों को निपटाने के लिए लड़की को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना पर चिंता जताई, जो उसके रिश्तेदारों से जुड़ी एक घटना से संबंधित थी।

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस केवी विश्वनाथन, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच द्वारा लिखित एक फैसले में कोर्ट ने तमिलनाडु ट्रायल कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दोषी ठहराए गए शिक्षक के आदेश को पलट दिया, जिसने ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट ने शिक्षक को तीन साल जेल की सजा सुनाई थी।

तीनों जजों की बेंच ने अपने फैसले में कहा, “हम राज्य के वरिष्ठ वकील की दलीलों से पूरी तरह सहमत हैं कि किसी भी शिक्षक द्वारा एक छात्रा, जो नाबालिग भी है। उसके यौन उत्पीड़न का कृत्य गंभीर प्रकृति के अपराधों की सूची में काफी ऊपर आएगा क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम होंगे।"

लेकिन इसके साथ तीनों जजों की बेंच ने यह बी कहा कि यौन दुर्व्यवहार के आरोपों से जुड़े मामलों में संतुलित निर्णय की आवश्यकता है। इस कारण से कोर्ट आरोपी शिक्षक को आरोपों से बरी करती है, खासकर जब शिक्षक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हो।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टMadras High Courtपोक्सोकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला