लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में फ्लाईओवरों को भित्तिचित्रों से सजाया जाएगा: मंत्री

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:43 IST

Open in App

असम के मंत्री अशोक सिंघल ने रविवार को कहा कि राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी में सौंदर्यीकरण योजना के तहत फ्लाईओवर की रेलिंग और स्तंभों पर रंग-बिरंगे भित्तिचित्र बनाने की योजना विचाराधीन है।सिंघल ने कहा कि शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मौजूदा फ्लाईओवरों के साथ-साथ नये को भी इस पहल के तहत शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को संरचनाओं को विकृत करने से रोकने के लिए भित्तिचित्र बनाये जाएंगे। सिंघल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस पहल के लिए हमारे पास पहले से ही दो-तीन प्रस्ताव हैं। हम बहुत जल्द इस पर काम शुरू करेंगे।’’गुवाहाटी विकास और शहरी विकास (नगर और ग्राम नियोजन सहित) मंत्री ने कहा कि चूंकि इस समय शहर में लगभग आठ से दस फ्लाईओवर हैं, जिनमें कुछ निर्माणाधीन हैं, हर एक के लिए एक विषय चुना जा सकता है। उन्होंने अधिक विवरण का खुलासा किए बिना कहा कि प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।वर्तमान में शहर के कुछ फ्लाईओवरों की दीवारों पर पेंटिंग और भित्तिचित्र हैं, लेकिन उन्हें समन्वित तरीके से नहीं किया गया है। मंत्री ने रविवार को इस पहल के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘कुछ इस तरह की चर्चा की जा रही है।’’वह गुवाहाटी के एक पत्रकार के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जो फिलहाल चंडीगढ़ में रहते हैं। पत्रकार ने भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं पर नयी दिल्ली में पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास इसी तरह की कलाकृति की तर्ज पर फ्लाईओवर पर भित्तिचित्र बनाये जाने का सुझाव दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो