लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: निहंग सिख ने लहराई तलवार, पुलिसकर्मी पर हमले की कोशिश, वीडियो वायरल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 26, 2021 13:50 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर परेड अब उपद्रव में बदलती नजर आ रही है...

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने तय समय से काफी पहले दिल्ली में ट्रैक्टर परेड शुरू की।अराजक हुआ किसानों का ट्रैक्टर परेड।निहंगसिख ने तलवार लेकर पुलिसवाले को दौड़ाया।

दिल्ली से लगे सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे कुछ किसान मंगलवार (26 जनवरी) को पुलिस के अवरोधकों को तोड़कर राजधानी में दाखिल हो चुके हैं। इन लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। 

निहंग सिख द्वारा पुलिस पर हमले की कोशिश

अक्षरधाम मंदिर के पास किसानों की जत्था बड़ी संख्या में पहुंच गया और वहां भी पुलिस से उनकी भिड़ंत हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक निहंग सिख हाथ में तलवार लहराते पुलिसकर्मी पर हमले की कोशिश करता नजर आ रहा है।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये निहंग सिख तलवार दिखाकर पुलिसकर्मी को खदेड़ता है, जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी उसे रोकते हैं और पुलिसकर्मी की रक्षा करते हैं।

आईटीओः किसानों और पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की।

किसान अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए। प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग

गौरतलब है कि हजारों किसान पिछले साल 28 नवम्बर से दिल्ली से लगी सीमाओं पर केन्द्र के नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्यों की कानूनी गारंटी की मांग करे रहे हैं। इनमें अधिकतर किसाल पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनसिखदिल्लीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'