लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय में कोविड-19 से पहले कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर उच्चतम न्यायालय प्रशासनिक शाखा के एक सदस्य की नोवेल कोरोना वायरस से मौत हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने पुष्टि की कि उच्चतम न्यायालय में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने से दो दिन पहले 23 मार्च से शीर्ष न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मामलों पर सुनवाई की जा रही है।

शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि रावत उच्चतम न्यायालय के प्रशासनिक विभाग में कार्यरत थे। उनकी शनिवार को मृत्यु हुई। पांच दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने कहा कि रावत की आयु लगभग 50 वर्ष थी। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो