लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा: चुनाव सुरक्षा योजना को पर्यवेक्षक मंजूरी देंगे

By भाषा | Updated: March 3, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि विशेष, सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से चुनाव सुरक्षा योजना और राज्य पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों की तैनाती को मंजूरी देंगे। यह योजना मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी और राज्य सीएपीएफ के समन्वयक की एक समिति तैयार करेगी।

सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को दिये गए निर्देश में चुनाव आयोग ने कहा कि उसने पहले ही राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी और राज्य सीएपीएफ की एक समिति को निर्देश दिया था कि वे ‘चुनाव सुरक्षा योजना’ और राज्य पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों की तैनाती पर संयुक्त रूप से फैसला करेंगे।

आयोग ने कहा, ‘‘राज्य समिति द्वारा तैयार राज्य तैनाती योजना पर आयोग द्वारा तैनात विशेष, सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से विचार करेंगे।’’

आयोग ने कहा, ‘‘अगर तैनाती योजना में विशेष या पुलिस पर्यवेक्षक कोई संशोधन सुझाएंगे तो राज्य तैनाती योजना में उसी मुताबिक संशोधन किया जाएगा।’’

इसी तरह, जिले के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयार तैनाती योजना पर सर्वाधिक वरिष्ठ या पुलिस पर्यवेक्षक संयुक्त रूप से विचार करेंगे।

आयोग ने कहा कि सामान्य या पुलिस पर्यवेक्षक द्वारा तैनाती योजना में कोई भी संशोधन सुझाए जाने पर जिला तैनाती योजना में उसी अनुसार संशोधन किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने 26 फरवरी को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

विधानसभा चुनाव में तैनात किये जाने वाले पर्यवेक्षकों की संक्षिप्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चेतावनी दी कि कर्तव्य निर्वहन में ढिलाई पाए जाने पर आयोग त्वरित तरीके से और सख्ती से कार्रवाई करेगा

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग जानबूझकर की गई किसी भी चूक को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?