लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नहीं उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर BMC में मेयर बनाएं एकनाथ शिंदे?, भास्कर जाधव ने कहा-बाल ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में सच्ची श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 16:46 IST

बीएमसी चुनाव में बालासाहेब की असली शिवसेना (उबाठा) के उम्मीदवार का समर्थन करें। यही उनके जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।बीएमसी चुनाव में भाजपा ने 89 सीट हासिल कीं, जबकि शिंदे नीत शिवसेना को 29 सीट मिलीं।बाल ठाकरे के आदर्शों में विश्वास रखते हैं, तो उन्हें इस मुद्दे पर उदारता दिखानी चाहिए।

मुंबईः महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बाद सत्ता को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता भास्कर जाधव ने शुक्रवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के महापौर पद के चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बजाय उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। जाधव ने कहा कि अगर शिंदे गुट शिवसेना (उबाठा) को समर्थन देता है, तो यह शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बृहस्पतिवार को हुई लॉटरी प्रक्रिया में मुंबई के महापौर पद को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया। उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को उम्मीद थी कि यह पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिला के लिए आरक्षित होगा, क्योंकि उस श्रेणी में पात्र दोनों उम्मीदवार शिवसेना (उबाठा) की थीं। बीएमसी चुनाव में भाजपा ने 89 सीट हासिल कीं, जबकि शिंदे नीत शिवसेना को 29 सीट मिलीं,

जिससे गठबंधन बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर गया। वहीं, शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीट जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को एक सीट मिली। जाधव ने संवाददाताओं से कहा कि बाल ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में बीएमसी में उनके द्वारा स्थापित शिवसेना का महापौर न होने की संभावना बेहद कष्टदायक है।

उन्होंने कहा, “जो लोग बालासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और खुद को उनका असली उत्तराधिकारी बताते हैं, उनसे मेरी अपील है कि वे बीएमसी चुनाव में बालासाहेब की असली शिवसेना (उबाठा) के उम्मीदवार का समर्थन करें। यही उनके जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

जाधव ने कहा कि शिंदे को भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र और राज्य में गठबंधन होने के बावजूद उनकी पार्टी बीएमसी के महापौर पद के चुनाव में शिवसेना (उबाठा) का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, “अगर आप (शिंदे) खुद को बालासाहेब की विरासत का असली उत्तराधिकारी मानते हैं, तो आपको भाजपा का समर्थन नहीं करना चाहिए।” जाधव ने कहा कि अगर शिंदे वास्तव में बाल ठाकरे के आदर्शों में विश्वास रखते हैं, तो उन्हें इस मुद्दे पर उदारता दिखानी चाहिए।

टॅग्स :बाल ठाकरेउद्धव ठाकरेराज ठाकरेमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारत अधिक खबरें

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील