लाइव न्यूज़ :

Air Asia पर पायलट ने लगाए सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप, DGCA ने भेजा कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: June 29, 2020 05:41 IST

लोकप्रिय यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा ने 14 जून को ट्वीट किया था कि एयर एशिया ने विमानों के सुरक्षित परिचालन और यात्रियों के साथ खड़ा होने की वजह से उन्हें निलंबित कर दिया। अब उन्हों विमानन कंपनी पर आरोप लगाए हैं, जिसे डीजीसीए ने संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपायलट के आरोपों के बाद एयर एशिया के परिचालन प्रमुख मनीष उप्पल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।पायलट ने एयर एशिया एयरलाइन्स पर सुरक्षा मानकों का उल्लघंन करने के आरोप लगाये हैं।

नई दिल्ली। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने एक पायलट द्वारा एयर एशिया एयरलाइन्स सुरक्षा मानकों का उल्लघंन करने के आरोप लगाये जाने के दो हफ्ते बाद एयरलाइन्स के एक शीर्ष अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उल्लेखनीय है कि पायलट फ्लाइंग बीस्ट नाम से लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाता है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया, ‘‘पायलट के आरोपों के बाद एयर एशिया के परिचालन प्रमुख मनीष उप्पल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।’’

एयर एशिया इंडिया को डीजीसीए ने थमाया नोटिस

एयर एशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एयर एशिया इंडिया नोटिस मिलने की पुष्टि करता है और हम तथ्यों की अन्वेषण प्रक्रिया में नियामक की सहायता कर रहे हैं। हम नियामक का पूरी तरह से सहयोग करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा ने 14 जून को ट्वीट किया था कि एयर एशिया ने विमानों के सुरक्षित परिचालन और यात्रियों के साथ खड़ा होने की वजह से उन्हें निलंबित कर दिया। तनेजा ने 15 जून को यूट्यूब पर विस्तृत वीडियो जारी किया जिसका शीर्षक था, ‘‘ पायलट की मेरी नौकरी से निलंबित किये जाने के पीछे का कारण।’’ तनेजा ने वीडियो में आरोप लगाया कि विमानन कंपनी ने पायलटों से 98 प्रतिशत तक विमानों को ‘‘ फ्लैप तीन’’ मोड में उतारने को कहा जिससे ईंधन की बचत होती है।

जांच के दायरे में एयर एशिया

उन्होंने कहा कि अगर पायलट 98 प्रतिशत विमानों को उतारने की प्रक्रिया में ‘फ्लैप-तीन’ मोड का अनुपालन नहीं करते तो एयरलाइन्स उसे मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन मानती है। उल्लेखनीय है कि फ्लैप विमान के पंखों का हिस्सा होता है जिसका इस्तेमाल विमान को उतारने और उड़ान भरते वक्त अवरोधक बल के तौर पर किया जाता है। डीजीसीए ने 15 जून को ट्विटर पर कहा कि उसने विमानन कंपनी के खिलाफ कुछ हितधारकों की चिंता को संज्ञान में लिया है। नियामक ने कहा, ‘‘ डीजीसीए ने उठाए गए मामले पर जांच शुरू कर दी है और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा।’’ डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने 15 जून को ही पुष्टि की थी कि तनेजा के आरोप के मद्देनजर एयर एशिया जांच के दायरे में है।

टॅग्स :एयर एशियायू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र