लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा; एमसीडी के ट्रक ने एक बच्चे समेत 4 मजदूरों को कुचला, मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2023 09:56 IST

गौरतलब है कि पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा आनंद पर्वत के पास सड़क पर काम कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य कर रहे प्रवासी श्रमिकों को शुक्रवार रात एमसीडी के तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही फौरन घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

जानकारी के अनुसार, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो तीन लोगों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फौरन घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। 

गौरतलब है कि पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मध्य प्रदेश के रहने वाले थे सभी मृतक 

मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, सभी मजदूर देर रात सड़क पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बेकाबू एमसीडी ट्रक तेजी से उनकी ओर बढ़ा और भीषण हादसा हो गया। सड़क पर काम करने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य मजदूरों से पूछताछ कर मृतकों के बारे में और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, घटना आनंद पर्वत इलाके के जखीरा फ्लाईओवर के पास एक ट्रक के पलटने से हुई। घटना देर रात करीब 1 बजे हुई, जब पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा था, जहां रोड पर टलाई लगाई जा रही थी। सभी मजदूर रात में काम कर रहे थे कि तभी तेजी से एमसीडी का मलबा उठाने वाला ट्रक बेकाबू हो कर मजदूरों की ओर बढ़ा।

एक के बाद एक ट्रक ने सभी मजदूरों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक महिला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक का नियंत्रण ट्रक पर नहीं रहा और ये हादसा हो गया। इसके बाद चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस चालक को ढूढ़ रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का पुलिस ने आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :दिल्लीसड़क दुर्घटनादिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र