लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : पति ने अपनी पत्नी पर ही चलाई गोली, पुलिस शिकायत वापस लेने का बना रहा था दबाव, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 19, 2021 09:15 IST

दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पर ही बंदूक तान दी और फायरिंग करने लगा । वह उसपर पुलिस शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहा था । फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मंगोलपुरी में पति ने पत्नी पर चलाई गोली पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है , जिसमें महिला के पति ने ही उसपर बंदूक तान दी ।  पुलिस ने कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी में अपनी पत्नी पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में एक 27 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने कहा कि पति ने ऐसा इसलिए किया  ताकि पत्नी उसके खिलाफ की गई पुलिस शिकायत वापस ले ले ।

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहित मंगोलपुरी के यू-ब्लॉक का रहने वाला है । पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता मोनिका की एक साल पहले मोहित से शादी हुई थी लेकिन  शादी के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था तो मोनिका एस-ब्लॉक मंगोलपुरी में अपने माता-पिता के साथ रह रही है ।

उन्होंने कहा कि मोनिका ने सुबह नौ बजे पुलिस को फोन कर अपने पति के साथ झगड़ा करने की शिकायत की । हालांकि तब उसने कहा कि वह घर पर नहीं थी । पुलिस ने कहा कि महिला दोपहर करीब दो बजे राज पार्क थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।

इसपर पुलिस ने मोहित को फोन किया और घटना के बारे में बात की । तब मोहित ने कहा कि वह कनॉट प्लेस में है और शाम को ही पहुंच सकता है ।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में पत्नी ने शाम करीब चार बजे पुलिस को फोन कर कहा कि उसका पति उसके घर आया है औऱ उसके साथ झगड़ा कर रहा है ।

मौके पर पहुंची पुलिस 

पुलिस की ओर से मौके पर एक दल को मोनिका के घर भेजा गया, जहां मोहित के हाथ में बंदूक थी और मोनिका मदद के लिए चिल्ला रही थी । अधिकारी ने कहा कि मोहित को किसी तरह पड़ोसियों की मदद से पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया है । मोनिका ने पुलिस को बताया कि मोहित ने अपने खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए उस पर गोलियां चलाईं । पुलिस उपायुक्त  परविंदर सिंह ने बताया कि गोली लगने के उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया ।

उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है । सिंह ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने बंदूक कैसे हासिल किया । पुलिस ने बताया कि मोहित फिलहाल बेरोजगार है और मोनिका एम.कॉम की परीक्षा दे रही है । 

टॅग्स :दिल्लीमंगोलपुरीक्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज