लाइव न्यूज़ :

सुमना हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई, 384 मिले सुरक्षित

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:02 IST

Open in App

गोपेश्वर, 25 अप्रैल उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या रविवार को 12 तक पहुंच गई ।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि रविवार को हादसे वाली जगह से दो और शव बरामद हुए जिसके साथ ही अब तक कुल 12 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है ।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि हांलांकि, अब तक 384 अन्य लोग सुरक्षित मिल चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

मरने वालों में से 11 की पहचान हो गयी है जो झारखंड के निवासी हैं । मृतकों में तारनी सिंह, मनोज थांदर, रोहित सिंह, नियारन कंडुलना, पॉल कंडुलना, हनूक कंडुलना, साजेन कंडुलना, मासी दास, राहुल कुमार, निर्मल सैंदिल, सुखराम मुंडा, शामिल हैं ।

इसके अलावा, घटनास्थल से मिले सात घायलों का उपचार किया जा रहा है । इनमें से पांच घायल जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो अन्य को देहरादून रेफर किया गया है ।

क्षति का आंकलन करने के लिए चमोली की जिलाधिकारी स्वाति, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान और राजस्व टीम ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास किया लेकिन सुमना में हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका जिसके बाद टीम क्षेत्र का हवाई सर्वेंक्षण कर लौट आई ।

लापता लोगों के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा सडक संगठन के अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है । उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना के प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी ।

हिमस्खलन प्रभावित सुमना, मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है और धौलीगंगा से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है । हिमस्खलन के समय मौके पर सीमा सडक संगठन के मजदूर काम कर रहे थे ।

मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, जिला प्रशासन और सीमा सडक संगठन की संयुक्त टीम द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है । हांलांकि, क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बर्फवारी के चलते अभियान में दिक्कत आ रही है ।

स्वाति ने हांलांकि कहा कि अभियान लगातार जारी है तथा इसके साथ ही सडक से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल