लाइव न्यूज़ :

PM MODI-CM NITISH: मोदी के सामने हुए नतमस्तक सीएम नीतीश?, पैर छूने झुके तो..., देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2024 16:18 IST

Darbhanga PM MODI-CM NITISH: पीएम मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया और एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देखुले मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद मिल रही है।जब तक प्रधानमंत्री कुछ समझ पाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पैर छू लिए।

Darbhanga PM MODI-CM NITISH:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इन दिनों लोगों के सामने नतमस्तक होना चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे कई बार मौके आए जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों से लेकर अपने से छोटे और बड़े कद के नेताओं के पैर छूने का प्रयास करते नजर आए। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर भरी सभा में छू लिए थे। अभी इस वाकये के गुजरे कुछ दिन भी नहीं हुए हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी के पैर छू लिए, जिसके कारण खुद प्रधानमंत्री भी असहज नजर आए। दरअसल पीएम मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया और एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

  

खुले मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी की तरफ बढ़ गए। जब तक प्रधानमंत्री कुछ समझ पाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पैर छू लिए।

अचानक हुए इस वाक्ये से पीएम मोदी असहज हो गए और किसी तरह से उठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संभाला। पीएम मोदी अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। नीतीश कुमार के इस तरह से पीएम मोदी के आगे झुकने से मंचासीन सभी लोग और पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी भौचक रह गए।

हालांकि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को हाथ थाम लिया और बाद में नीतीश भी अपनी कुर्सी पर बैठ गए। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंचों पर प्रधानमंत्री का पैर छुआ है। इसके पहले भी कई बार उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश की है।

साथ ही पिछले कुछ महीनों में कई बार दोहरा चुके हैं कि वे अब एनडीए को छोड़ कर कहीं नहीं जाएंगे। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही चित्रगुप्त पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे थे, तभी मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तारीफ सुनकर गदगद हो गए और अचानक उठकर आरके सिन्हा के पैर छू लिए थे। इसको लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री की खूब खिल्ली भी उड़ाई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाएम्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतगंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी की सरकार, पीएम मोदी ने कहा- 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकार, वीडियो

भारत'आज का दिन ऐतिहासिक है, यह अभूतपूर्व है': पीएम मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन की सराहना की | VIDEO

भारत'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे': पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

भारतभाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा की 206 सीटों में प्रचंड जीत, टीएमसी 78 सीटों पर सिमटी, जानें अन्य पारियों का हाल

भारतAssam Election Results 2026: असम में BJP की हैट्रिक, 82 सीटें जीतीं, कांग्रेस को लगा झटका

भारतWest Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15,000 वोटों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार