लाइव न्यूज़ :

Dangri Terror Attack: 10 दिन, 10 लाख का ईनाम और 50 गिरफ्तारियां, लेकिन अब तक नहीं मिला आतंकियों का कोई सुराग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 10, 2023 16:21 IST

7 लोगों की जान लेने वाले आतंकियों की सूचना देने वालों को दस लाख के ईनाम की घोषणा भी कोई रंग नहीं दिखा रही है। मामले में 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है पर अभी तक सुरक्षाबल नरसंहार में शामिल आतंकियों की थाह तक नहीं पा सके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआतंक की वारदात को अंजाम देने वालों की सूचना देनेवालों को मिलेगा 10 लाख रुपये का ईनामपूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैलेकिन जांच एजेंसी को अब तक आतंकियों का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है

जम्मू: दस दिन हो गए हैं डांगरी नरसंहार का ‘कलंक’ लगे हुए। सात लोगों की जान लेने वाले आतंकियों की सूचना देने वालों को दस लाख के ईनाम की घोषणा भी कोई रंग नहीं दिखा रही है। यही नहीं इस मामले में 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है पर अभी तक सुरक्षाबल नरसंहार में शामिल आतंकियों की थाह तक नहीं पा सके हैं।

नतीजा सामने है। डांगरी गांव समेत आसपास के उन गांवों में असुरक्षा की भावना और डर का माहौल है जहां हिन्दू अल्पसंख्यक हैं या फिर उनका इक्का दुक्का घर है। दरअसल पुलिस व सेना आप इसके प्रति दावे कर रही है कि आतंकी सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहते हैं।

इतना जरूर था कि डांगरी नरसंहार के बाद उन वीडीसी दलों में जान फूंकने की कवायद तेज हुई है जिन्हें केंद्र में भाजपा सरकार ने वर्ष 2018 में दरकिनार करना आरंभ किया था। अब एक बार फिर उनकी अहमियत महसूस हुई तो न सिर्फ उन्हें पुनर्जीवित किया जाने लगा है बल्कि समय की मांग के अनुसार, उन्हें अत्याधुनिक हथियार भी थमाए जाने लगे हैं। 

यह बात अलग है कि ग्राम सुरक्षा दल कहें या ग्राम सुरक्षा समितियां, इनमें शामिल पूर्व सैनिकों को ही एसएलआर जैसी रायफलें दी जा रही हैं और आम नागरिकों को अभी भी बाबा आदम के जमाने की थ्री नाट थ्री रायफलों से आतंकियों का मुकाबला करना होगा।

एक पुलिस अधिकारी के बकौल, यह सच है कि वीडीसी ने ही फ्रंटलाइन पर रह कर जम्मू संभाग के आतंकवादग्रस्त इलाकों में आतंकवादियों को उल्टे पांव भागने पर मजबूर किया था। जबकि यह बात अलग है कि कश्मीर में बनाई गई वीडीसी के नतीजे कोई संतोषजनक नहीं रहे थे।

टॅग्स :आतंकी हमलाएनआईएजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र