लाइव न्यूज़ :

Dahi Handi 2024: आज बन सकता है नया रिकॉर्ड, 1100000 ₹ रखी इनामी राशि, पुणे, थाने में इतनी प्राइज मनी

By आकाश चौरसिया | Updated: August 27, 2024 13:00 IST

Gokul Dahi Handi 2024 इस इवेंट की प्राइज मनी आयोजकों ने 55 लाख रुपए रखी है। इसका आयोजना राजन विचारे के द्वारा करवाया जा रहा है, जहां आदित्य ठाकरे के शामिल होने की पूरी संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देकृष्ण जन्मोत्सव पर महाराष्ट्र में जगह-जगह दही-हांडी का प्रोग्राम शेड्यूल जानें, कहां-कहां हो रहा है इसका कार्यक्रम करीब 55 लाख रुपए की सबसे ज्यादा प्राइज मनी महाराष्ट्र के इस ग्रुप ने रखी

Dahi Handi 2024: कृष्ण जन्मोत्सव पर महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में दही हांडी का पर्व मनाया जाता है और ऐसे में ऊंची-ऊंची दही-हांडी का आयोजन महाराष्ट्र के कई शहरों में इसका आयोजन हो रहा है। हांडी को फोड़ने वाले गोविंदा (कृष्ण) ग्रुप को कई लाख रुपए तक प्राइस मनी दी जाती है। इसे लेकर आयोजन मुंबई और थाने के कई क्षेत्रों में हो रहा है, इसमें ये भी कहा गया कि ग्रुप में शामिल गोविंदा मटकी को तोड़ना का काम करते हैं, जो ऐसा कर लेता है, उसे ये भारी भरकम इनामी राशि दी जाएगी। 

इनमें शामिल संस्कृति युवा प्रतिष्ठान, एमएनएस दही हांडी, तेमभी नाका, स्वामी प्रतिष्ठान और संकल्प प्रतिष्ठान भी इस दौरान काफी फेमस रही हैं, क्योंकि इनकी भी प्राइस मनी भी काफी ज्यादा रहती है। वहीं, थाने में 'कल्चर युथ फाउंडेशन' की दही हांडी कार्यक्रम, जिसे प्रताप सारनाइक करवा रहे हैं और उन्होंने करीब 11 लाख रुपए इसकी प्राइज मनी रखी है। साथ ही उन्होंने ऐसा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज के 4 बजे के कार्यक्रम संस्कृति युवा प्रतिष्ठान में शामिल होते हैं।

एमएनएस दही हांडी थानेदूसरी तरफ आज सुबह 9:30 बजे से जय जवान मंडल और शिवासी गोविंदा ग्रुप द्वारा 9 परत बनाकर एमएनएस दही हांडी तोड़ने का प्रयास थाने में किया गया। इस आयोजन में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे शाम 6 बजे हिस्सा लेंगे, जब जय जवान गोविंदा टीम विश्व रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास दर्ज करवाएगी। इसमें गोविंदा टीम को 11 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

Tembhi naka dahi handiमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज हो रहे दही-हांडी के आयोजन स्थल Tembi Naka में जाएंगे, उनके बाद इस स्थल पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अवधूत गुप्ते और अन्य गणमान्य के पधारने की खबर है। 

संकल्प प्रतिष्ठान, थाने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां पर इंडस्ट्री मंत्री उदय सामंत भी मौजूद रहें। हालांकि, 1 से 4 बजे तक सुनील शेट्टी, चंकी पांडे और कई अतिथि शरीक होंगे। 

गोकुल दही हांडीइस इवेंट की प्राइज मनी पूरी 55 लाख रुपए रखी गई है। इसका आयोजना राजन विचारे के द्वारा करवाया जा रहा है, जहां आदित्य ठाकरे के शामिल होने की पूरी संभावना है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक