लाइव न्यूज़ :

बिहारः भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता की स्कॉर्पियो में डीजल की जगह भर दिया पानी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2021 20:07 IST

भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सोमवार को सिकटा से पटना आ रहे थे.  पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है. गाड़ी से पूरा डीजल निकलवाया तो पूरा पानी ही था.पेट्रोल पंप के विरुद्ध धोखाधडी का मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.

पटनाः बिहार में एक पेट्रोल पंप के द्वारा हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. इसमें पेट्रोल पंप के द्वारा एक विधायक की गाड़ी में डीजल के बदले पानी भरने का आरोप लगा है.

मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि विधायक ने पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है. अब मामले की जांच की जा रही है. घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकटा से भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सोमवार को सिकटा से पटना आ रहे थे.

विधायक ने बताया कि मेहसी के बथना गांव के निकट पेट्रोल पंप पर उन्होंने स्कॉर्पियो में 51 लीटर डीजल भरवाया. अभी आधा किलोमीटर ही चले थे कि गाडी बंद हो गई. उन्होंने फोन कर गाडी मेकेनिक को बुलाया, मैकेनिक ने गाडी का इंजन देखा तो वह ठीक था. जब डीजल निकाल कर देखा तो वह पानी था. मैकेनिक ने इसकी जानकारी उनको दी.

इसके बाद उन्होंने गाड़ी से पूरा डीजल निकलवाया तो पूरा पानी ही था. इस घटना के बाद उन्होंने मेहसी थाने में पेट्रोल पंप के विरुद्ध धोखाधडी का मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर जांच के साथ इसकी सूचना पेट्रोलियम विभाग को दी है. जांच के लिए पेट्रोलियम विभाग के इंजीनियर पेट्रोल पंप पर पहुंच कर टंकी से सैंपल निकाल कर जांच के लिए ले गये हैं. मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया