लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा में 447 डॉक्टरों की नियुक्ति, जानें राज्य का हाल

By भाषा | Updated: March 24, 2020 19:55 IST

सरकार ने हाल ही में चयनित 447 चिकित्सकों को तुरंत नियुक्ति पत्र जारी करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्दे अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सभी आवश्यक और आपात सेवाओं को इससे छूट दी गई है।निजी प्रयोगशालाओं द्वारा की जाने वाली जांच की लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

चंडीगढ़: कोरोना वायरस से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने मंगलवार को हाल में चयनित 400 से अधिक डॉक्टरों को नियुक्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा इस संक्रमण के खिलाफ मुहिम में विभागों के लिए सौ करोड़ रुपये की निधि का सृजन किया है। सरकार ने अन्य स्वास्थ्य उपायों के अलावा, पीड़ितों के इलाज के लिए अस्पतालों को अधिसूचित करने के अलावा चार स्थानों पर निजी प्रयोगशालाओं को जांच करने की अनुमति देने का फैसला किया। निजी प्रयोगशालाओं द्वारा की जाने वाली जांच की लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंगलवार को यहां मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित संकट समन्वय समिति की बैठक के दौरान ये निर्णय लिए गए। सरकार ने हाल ही में चयनित 447 चिकित्सकों को तुरंत नियुक्ति पत्र जारी करने का फैसला किया। उन्हें चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह और शहरी स्थानीय निकायों के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि का सृजन किया गया है।

हरियाणा सरकार ने गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला जिलों में 31 मार्च तक लॉकहाउन (बंद) के आदेश दिये थे लेकिन इसके बाद इसे पूरे राज्य में करने का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सभी आवश्यक और आपात सेवाओं को इससे छूट दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणापंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?