लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राममनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड-19 से हुईं सबसे ज्यादा मौत, रविवार तक 24 में से 12

By भाषा | Updated: April 14, 2020 20:11 IST

कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक कुल 339 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। यहां राममनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड-19 (COVID-19) से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलएनजेपी अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई जबकि एक निजी अस्पताल में पांच लोगों की मौत हुई।जिन मरीजों को शुरुआत में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया या जो पहले से गंभीर रोगों से प्रभावित नहीं थे, उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से निपटने के लिए तैयार किए गए विभिन्न अस्पतालों में से एक राममनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड-19 (COVID-19) से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। मंगलवार को मिले आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि रविवार तक हुई 24 मौत में से 12 मौत राममनोहर लोहिया अस्पताल में हुई हैं।  

एलएनजेपी अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई जबकि एक निजी अस्पताल में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, सफदरजंग अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और एम्स-झज्जर में एक-एक मरीज की मौत हुई। संक्रमण से प्रभावित एक व्यक्ति की मौत घर पर हुई। राममनोहर लोहिया अस्पताल ने मरीजों की स्थिति के बारे में एक बयान में कहा, 'हमारे अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले अधिकतर ऐसे मरीज थे, जिन्हें बहुत बाद में दूसरे अस्पतालों से यहां भेजा गया था और वे पहले से ही गंभीर बीमारियों से प्रभावित थे।' 

बयान में कहा गया कि जिन मरीजों को शुरुआत में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया या जो पहले से गंभीर रोगों से प्रभावित नहीं थे, उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 1,510 मामले थे। कुल 1,510 मामलों में, 35 आरएमएल अस्पताल से जुड़े हैं, जिनमें 23 अभी संक्रमित हैं और बाकी 12 की मौत हो चुकी है। 

इस तरह अस्पताल में मृत्यु दर करीब 35 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, वर्तमान में 23 मामलों में आठ मरीज आईसीयू में हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कुल मामलों में से 1071 संक्रमित लोगों के बारे में 'विशेष अभियान' में पता चला। अधिकारियों ने बताया कि 30 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है और एक व्यक्ति से देश से चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया