लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के शव के निपटारे के लिए जारी की एसओपी

By भाषा | Updated: May 17, 2020 23:55 IST

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मरीजों के शवों के निपटारे के लिए रविवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देएसओपी के अनुसार यदि किसी अस्पताल में मृत्यु होती है या एक कोविड-19 रोगी को मृत लाया जाता है, तो अस्पताल शव के निपटारे के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा। एसओपी में कहा गया है, ‘‘कोई रिश्तेदार उपलब्ध नहीं है, तो एक अस्पताल को संक्रमण मुक्त सुनिश्चित करने के बाद शव को शवगृह में रखना चाहिए।’’

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मरीजों के शवों के निपटारे के लिए रविवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। रविवार के संशोधित आदेश केंद्र द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के आधार पर सरकार द्वारा पिछले महीने जारी किये गये एक आदेश के अतिरिक्त हैं।

सरकार ने चार परिदृश्यों में होने वाली मौतों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं- मौत अस्पताल में हुई हो, कोविड देखभाल केन्द्र या जांच केन्द्र में मौत, घर पर मौत या लावारिस शव के संदर्भ में।

एसओपी के अनुसार यदि किसी अस्पताल में मृत्यु होती है या एक कोविड-19 रोगी को मृत लाया जाता है, तो अस्पताल शव के निपटारे के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘अस्पताल को यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी और को संक्रमण न हो, शव को दाह संस्कार / दफनाने के लिए ले जाने के लिए एक शव वाहन उपलब्ध कराया जाए। भारत सरकार के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए रिश्तेदारों को शव सौंपे जायेंगे।’’

एसओपी में कहा गया है, ‘‘कोई रिश्तेदार उपलब्ध नहीं है, तो एक अस्पताल को संक्रमण मुक्त सुनिश्चित करने के बाद शव को शवगृह में रखना चाहिए।’’

इसमें कहा गया है कि एक अस्पताल को यह तय करना चाहिए कि शव का पोस्टमार्टम किया जाए या नहीं। तीसरे परिदृश्य में यदि मरीज की मौत घर पर होती है तो मृतक के परिजनों को इसकी सूचना तुरंत उस क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को देनी चाहिए।

एसओपी में कहा गया है कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई लावारिस शव मिलता है और यदि मौत कोविड-19 की किसी श्रेणी में नहीं आती है तो शव का निपटारा दिल्ली पुलिस, स्थानीय निकाय जैसी एजेंसियों द्वारा किया जायेगा।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हुई है और इसके 422 नये मामले सामने आये है। राजधानी में मृतकों की कुल संख्या 148 हो गई है और संक्रमण के मामलों की संख्या 9,755 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल