लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन ने पांच और शहरों को बंद किया, 5.6 करोड़ लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: January 25, 2020 16:27 IST

चीन में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में कहा कि विषाणु जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे और संदिग्ध निमोनिया से ग्रसित यात्रियों को निश्चित रूप से तुरंत अस्पताल लाया जाएगा। ट्रेन, विमान या बसों के विसंक्रमण के साथ संदिग्ध मामलों को अलग-थलग किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में पांच और शहरों में शनिवार को यात्रा प्रतिबंध की घोषणा कीब करीब 5.6 करोड़ की आबादी प्रभावित है।

चीन ने घातक विषाणु कोरोनावायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए और विषाणु पर नियंत्रण करने के मद्देनजर इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद पांच और शहरों में शनिवार को यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की, जिससे अब करीब 5.6 करोड़ की आबादी प्रभावित है।

वुहान में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यात्रा प्रतिबंध में सार्वजनिक परिवहन संपर्क और शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग शामिल हैं। मध्य हुबेई प्रांत में अब तक कुल 18 शहरों में यात्रा प्रतिबंध लगे हैं। चीन ने ट्रेनों, विमानों एवं बसों पर इस खतरनाक विषाणु के संदिग्ध मामलों की पहचान एवं फौरन उन्हें अलग-थलग करने के लिए देशव्यापी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

चीन में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में कहा कि विषाणु जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे और संदिग्ध निमोनिया से ग्रसित यात्रियों को निश्चित रूप से तुरंत अस्पताल लाया जाएगा। ट्रेन, विमान या बसों के विसंक्रमण के साथ संदिग्ध मामलों को अलग-थलग किया जाना चाहिए।

बयान में कहा गया कि ‘‘परिवहन के सभी विभागों को निश्चित रूप से सख्ती से’’ इसके रोकथाम और नियंत्रण के उपाय करने चाहिए। इसमें हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और बंदरगाहों पर जांच के उपाय शामिल हैं।

इसके अनुसार ये उपाय सीमाशुल्क एवं सीमा जांच में सभी परिवहन मार्गों पर लागू हों। एनएचसी के अनुसार यात्रियों की सेवा में कार्यरत कर्मियों को निश्चित रूप से मास्क पहनना चाहिए। ये घोषणाएं ऐसे समय में हुई हैं जब विषाणु के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,300 हो गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह