लाइव न्यूज़ :

शिक्षकों-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ठोस प्रयास करेगी : प्रियंका

By भाषा | Updated: October 29, 2021 00:44 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अक्टूबर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची और प्राथमिक शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस मौके पर कांग्रेस नेता ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके हित में कांग्रेस बहुत जल्‍द घोषणा करेगी और उसके समाधान के लिए ठोस प्रयास करेगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, प्रियंका गांधी ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल की बातों व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर आश्वासन दिया कि शिक्षकों-कर्मचारियों की कई मांगों पर जल्द ही कांग्रेस की तरफ से घोषणा की जाएगी और पार्टी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आशा बहुओं, रसोइयों आदि की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की प्रतिबद्धता आपके साथ है, आपके साथ हुए अन्याय को हम देख रहे हैं और न्याय की लड़ाई में आपके साथ हैं।’’

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव से आज मुलाकात कर कोरोना काल के दौरान चुनाव ड्यूटी करते हुए मृत शिक्षकों के हक की आवाज उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक/ प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों की मांगों को प्रियंका के समक्ष रखकर समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा विपरीत हालातों में काम करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले कुछ शिक्षकों की कोरोना से मौत हो गई थी। शिक्षकों की इस मौत को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सरकार के बीच मौत के आंकड़ों को लेकर घमासान शुरू हो गया था।

शिक्षक संघ ने दावा किया कि पंचायत चुनाव के दौरान 1600 से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत कोरोना से हुई, जबकि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत हुई।

कांग्रेस महासचिव समेत विपक्षी दलों ने शिक्षकों की इस लड़ाई में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बाद में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर चुनाव के दौरान ड्यूटीरत शिक्षकों की मौत की गाइडलाइन बदली गई।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रियंका गांधी ललितपुर में किसान परिवारों से मुलाकात करेंगी। उन्होंने बताया कि ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे एक किसान की मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगी। ललितपुर समेत पूरे बुंदेलखंड में खाद की किल्लत बनी हुई है।

प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार की रात ललितपुर के लिए रवाना हो गई। बयान के अनुसार, जाते वक्त चारबाग रेलवे स्टेशन पर वह कुलियों से मिलीं। कुलियों ने अपनी जीविका से जुड़ी समस्याओं को बताया और कोरोना महामारी के दौरान सरकारी उपेक्षा के चलते अपने ऊपर हुए आर्थिक वार के बारे में भी बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया