लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा, कहा- ना टेस्ट है, ना वेंटिलेटर, वैक्सीन भी नहीं, बस उत्सव का ढोंग है

By अमित कुमार | Updated: April 15, 2021 12:26 IST

देश में कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रही है। शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। एक बार फिर पिछले साल जैसा माहौल देश में पनप रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।राहुल ने 2020 में शुरू की गई पीएम केयर्स योजना पर भी सवाल उठाए।पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 2,00,739 नए केस सामने आए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया कि ना टेस्ट, ना अस्पताल में बेड, ना वेंटिलेटर, ना ऑक्सीजन......, टीका भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। पीएम केयर्स ...?’’ 

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड दो लाख से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,40,74,564 पर पहुंच गए हैं। जबकि इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख के पार चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,00,739 मामले आए जबकि 1,038 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गई है। 

तीन अक्टूबर 2020 के बाद से एक दिन में मरने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। लगातार नौवें दिन संक्रमण के मामले एक लाख से अधिक दर्ज किए गए हैं। भारत में नौ दिनों में संक्रमण के 13,88,515 मामले आए हैं। संक्रमण के मामलों में लगातार 36वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,71,877 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.46 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 88.31 प्रतिशत रह गई है। सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे। 

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,29,564 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीकांग्रेसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया