लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला: ईडी ने हरियाणा की कंपनी की 227 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा की एक कंपनी की 227 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक ये संपत्ति हिसार, दिल्ली, नोएडा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में स्थित जमीन के रूप में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हिसार (हरियाणा) से संबंधित है।

ईडी ने कहा, ‘‘प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और कंपनी के अन्य अधिकारियों ने गलतबयानी की और तथ्यों को छुपाया जिसमें कोयला ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए झूठी उत्पादन क्षमता और वित्तीय स्थिति प्रस्तुत करना और 2003 में छत्तीसगढ़ में छोटिया कोयला ब्लॉक को धोखाधड़ी से प्राप्त करना शामिल है।’’

ईडी ने बताया, ‘‘कोयले की खुदाई वर्ष 2006 में शुरू हुई। बाद में, उच्चतम न्यायालय ने सितंबर 2014 में कोयला ब्लॉक के आवंटन को रद्द कर दिया। हालांकि, खुदाई वर्ष 2015 तक जारी रही।’’

बयान के मुताबिक जांच में पाया गया, ‘‘2006-2015 के दौरान अवैध रूप से खुदाई किए गए कोयले की कीमत 951.77 करोड़ रुपये है, जिसे अपराध की आय के रूप में पहचाना गया है।’’ ईडी ने कहा कि इस आय का इस्तेमाल प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके प्रवर्तकों द्वारा संपत्ति के अधिग्रहण में किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारत अधिक खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान