लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 17:43 IST

Open in App

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 22 मार्च राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के नेलसनार और कुटरू थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नेलसनार थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद रविवार को पुलिस दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 63 के करीब था तब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर मोटूराम अटामी (25), शंकर इस्तामी (22), आयतुराम कोवासी (22) और तुलसी पोयामी (19) को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से बारूदी सुरंग और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने कुटरू थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस धिकारियों ने बताया कि कुटरू थाना से सुरक्षा बलों को टूंगोली, चिंगेर और ताड़मेर गांव की ओर रवाना किया गया था। इस दौरान पुलिस दल ने घेराबंदी कर चिंगेर नाला के करीब नक्सली बदरू मिच्चा (30) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ जुलाई, 2015 में अपहृत चार जवानों सहायक आरक्षक जयदेव यादव, कार्तिक राम यादव, रामराम मज्जी और मंगल सोढी की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने इसके साथ ही रविवार को मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुर्रेपाल और चेरली गांव में नक्सलियों के दो शहीद स्मारक को ध्वस्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो