लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरेनट-कॉलिंग-SMS सेवाएं बंद, एयरटेल ने कहा-सरकार के निर्देश का पालन किया

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2019 13:11 IST

दिल्ली पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से पहले, लाल किले के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाहौरी गेट, कश्मीरी गेट और कोतवाली पुलिस थाने इस निषेधाज्ञा आदेश के दायरे में आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी हैदिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट बंद

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। लेफ्ट विंग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। एयरटेल ने जानकारी दी है कि सरकारी आदेश की वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में कॉल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुछ विरोध प्रदर्शन हुए जो वॉट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से लोगों को इकट्ठा करके आयोजित किए गए थे, लेकिन कोई भी संगठन इन विरोध प्रदर्शनों की जिम्मेदारी लेने के लिए सामने नहीं आया है। कुछ स्थानों की पहचान की गई जहां अधिकारियों ने नियमित खुफिया जानकारी देने के लिए कहा है। 

बता दें दिल्ली पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से पहले, लाल किले के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाहौरी गेट, कश्मीरी गेट और कोतवाली पुलिस थाने इस निषेधाज्ञा आदेश के दायरे में आएंगे।

पुलिस कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए लाल किले के आसपास विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से पहले ही इंकार कर चुकी है। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे विरोध रैली निकालेंगे। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

इससे पहले डीएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने की जानकारी दी थी। ये मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका हैं। इसके बाद डीएमआरसी के नए ट्वीट में कहा है, ‘‘ पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।’’ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के दरवाजे भी बंद हैं लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां