लाइव न्यूज़ :

Bihar Head Master recruitment 2024: 6061 पदों पर 11 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने कैसे करें आवेदन

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 15:13 IST

BPSC Bihar Head Master recruitment 2024: बिहार में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। बीपीएससी ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि बिहार में हेड मास्टरों की भर्ती कब आयोजित की जाएगी साथ ही कब से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे6061 पदों पर 11 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरूउम्मीदवार और बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगेबीपीएससी हेड मास्टर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी

BPSC Bihar Head Master recruitment 2024: बिहार में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। बीपीएससी ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि बिहार में हेड मास्टरों की भर्ती कब आयोजित की जाएगी साथ ही कब से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी ने हेड मास्टर के पदों के लिए 6061 रिक्तियों की घोषणा की है।

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ले सकते हैं। बीपीएससी के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवार और बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इसलिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भरपूर समय है। बीपीएससी के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हेड मास्टर पदों के लिए कुल 6061 रिक्तियों की घोषणा की गई है। जिसमें 2014 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास क्या होना चाहिए

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना चाहिए। राज्य सरकार के स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में 8 साल पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। सीबीएसई, एसीएसई, बीएसईबी द्वारा संचालित स्कूलोंमें 12 साल पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। 

हेड मास्टर के लिए कैसे होगी चयन प्रक्रिया

बिहार में बीपीएससी हेड मास्टर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और बी.एड विषयों की लिखित परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। 

सबसे पहले बीपीएससी की वेबसाइट पर जाए। यहां पर पंजीकरण के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म खुल जाएगा, इसे ध्यान पूर्वक भरेंगलत जानकारी साझा करने पर फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा। फॉर्म भरने के लिए आखिरी तिथि का इंतजार न करें।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारटीचर एलिजिबिलिटी टेस्टexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र